Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Oct, 2026 01:08 PM

जैतो (पराशर): हिंदू धर्म में करवा चौथ भारतीय सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
जैतो (पराशर): हिंदू धर्म में करवा चौथ भारतीय सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार यह त्यौहार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर यदि मौसम अनुकूल रहा तो चंद्रमा रात्रि लगभग 8.10 बजे के बाद देखा जा सकेगा।
ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह चंद्रमा विभिन्न नगरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। भारत व विदेशों में सनातन धर्मी महिलाएं इस व्रत को दिनभर रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ