4 hours ago
6 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 12 Aug, 2019 10:22 AM
सावन का प्रिय माह भोलेबाबा को प्रसन्न करने का महीना है और यह माह 15 अगस्त को सपन्न होने वाला है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO) सावन का प्रिय माह भोलेबाबा को प्रसन्न करने का महीना है और यह माह 15 अगस्त को सपन्न होने वाला है। भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं और हर सोमवार को उनके व्रत भी करते हैं। ऐसे में कल सावन के महीने का आखिरी सोमवार पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती साथ-साथ पृथ्वी पर विचरण करेंगे। अतः इस दौरान शिव पूजन करने का विशेष लाभ मिलेगा। कल सावन सोमवार के साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है और ये बहुत ही शुभ संयोग है। इसके साथ ही सूर्योदय से लेकर मध्य रात्रि 12:45 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दिन शिव पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इतना ही नहीं यदि कुंडली में ग्रह दोष हों और कार्यों में परेशानियां आ रही हैं तो राशि अनुसार देवों के देव महादेव के पूजन से सभी कष्टों का अंत होगा। मेष- श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवजी को आंकड़े का फूल चढ़ाना चाहिए। चूंकि इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए शिवलिंग पर लाल फूल भी अर्पित करना चाहिए। वृष- इस राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्राचार्य को असुरों का गुरु माना जाता है। शुक्राचार्य भी शिवजी के भक्त थे अतएवं शुक्र को प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास का अंतिम सोमवार शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। मिथुन- अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर 5 बिल्वपत्र चढ़ाएं। इस राशि के लोगों के स्वामी है बुध। बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं। बुधवार को ही किसी किन्नर को धन का दान करें। कर्क- श्रावण मास के अंतिम सोमवार शिवजी को चंदन एवं चावल चढ़ाएं। इस राशि का स्वामी है चंद्र है, इसलिए शिवलिंग पर जल और दूध भी चढ़ाना चाहिए। चंद्र से संबंधित वस्तु जैसे दूध का दान करना चाहिए। सिंह- श्रावण मास के अंतिम सोमवार की शाम शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। इस राशि का स्वामी सूर्य है तो सूर्यदेव की भी पूजा करें। कन्या- श्रावण मास के अंतिम सोमवार शिवलिंग पर 11 बिल्व पत्र अर्पित करें। कन्या राशि का स्वामी ग्रह है बुध। अत: शिवजी के पुत्र भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। तुला- श्रावण मास के अंतिम सोमवार शिवजी को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इस राशि का स्वामी शुक्र ही है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करें। वृश्चिक- अंतिम सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। अत: शिवजी के अंशावतार हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। मसूर की दाल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं। धनु- सोमवार को शिवलिंग पर बिल्व पत्र एवं आंकड़े के फूल चढ़ाएं। इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। शिवलिंग पर पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीले फूल चढ़ाएं, प्रसाद में चने की दाल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मकर- शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इस राशि का स्वामी है शनिदेव को तेल और काली उड़द का दान करें। किसी गरीब को काले कंबल का दान करें। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से अत्यंत लाभ होता है। कुंभ- श्रावण मास के अंतिम सोमवार में केसर और दूध को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। अत: हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। किसी गरीब व्यक्ति को जरूरत की सामग्री दान करें। मीन- अंतिम सोमवार शिवजी को चावल एवं चंदन चढ़ाएं। बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास सोमवार को साबूत हल्दी का दान करें, परंतु ध्यान रहे कि हल्दी कभी भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं। पीले रंग के अन्न का दान करें। शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
26–27 मार्च को होगा कन्या पूजन, नवरात्रि में कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति
Kanya Pujan 2026 Date: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन 26 या 27 मार्च? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Vastu Tips For Money: पैसा नहीं टिकता? वास्तु के अनुसार घर में रखें ये 5 चीजें
Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार, इन आदतों से कभी खाली नहीं रहती तिजोरी
शुक्र का मेष राशि में गोचर, 19 अप्रैल तक मेष राशि में रहेगा शुक्र
Singh Rashifal 2 April : सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, सिंह राशि वाले आज इन गलतियों से बचें ?
Singh Rashifal 3 April : आर्थिक मोर्चे पर बड़ी चेतावनी, निवेश करने से पहले आज 10 बार सोचें सिंह...
2 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर, मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति
Mars Transit in Pisces 2026: आज से मीन राशि में मंगल का गोचर, कुछ ऐसा रहेगा सभी 12 राशियों पर इसका...
Kamada Ekadashi 2026 : कामदा एकादशी पर चंद्र का राशि-नक्षत्र गोचर, इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु...
USD $
05/04/2026 03:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes