बुधवार की शाम गाय को खिला दें ये 1 चीज़, हर Wish हो जाएगी पूरी

Edited By Jyoti,Updated: 20 Apr, 2022 04:52 PM

gaay ko ghas khilane ke fayde in hindi

बुधवार का दिन हिंदू धर्म के प्रथम देवता श्री गणेश को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन खास तरह के उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बुधवार का दिन हिंदू धर्म के प्रथम देवता श्री गणेश को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन खास तरह के उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बुधवार के दिन व गणपति बप्पा से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करना बेहद लाभकारी होता है। हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करने से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है अगर आप गाय को हरी खास न खिला पाएं तो सुबह की पहली रोटी उन्हें खिला दें। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और हर काम में सफलता मिलती है। 

PunjabKesari, gaay ko hari ghaas khilana, eating grass cow

अब जानते हैं बुधवार से जुड़े अन्य उपाय बताते- 

धार्मिक मान्यता है भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति और समृद्ध‍ि आती है। बुधवार के दिन घर में भगवान गणपति की स्थापना करें। या घर में सफेद रंग की भगवान गणपति की मूर्ति विराजमान करें। ऐसा करने से घर-परिवार पर आई विपत्ति या तंत्र शक्तियों का प्रभाव समाप्त हो जाता ह तथा घर में मौजूद समस्त प्रकार की  नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ध्यान रखें कि गणपति बप्पा को जो भी अर्पित करें तो उसमें हरा रंग अवश्य हो। 

PunjabKesari,gaay ko hari ghaas khilana, eating grass cow

प्रत्येक बुधवार को जरूरतमंदों में हरी मूंग का दान अवश्य करें। इस दिन रात सोते से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर अपने पास रख लें और सुबह उस जल को ग्रहण करें, ऐसा करने से शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अटके हुए कार्य बन जाते हैं।

तो वहीं मान्‍यता है कि मूंग की दाल का दान बुधवार के दिन करने से कष्ट दूर होते हैं। मूंग की दाल किसी गरीब या जरूरतमंद को दान में दें। ऐसा करने से सारे दूख-दर्द खत्म हो जाते हैं। 

गजानना को बुधवार के दिन सिंदूर चढ़ाने से लाभ की प्राप्ति होती है तथा जातक के जीवन की सारी समस्याएं दूर होंती हैं साथ ही साथ मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। 

PunjabKesari, gaay ko hari ghaas khilana, eating grass cow

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!