Ganesh Chaturthi: आज होगा गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, सजे पंडाल

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 07:13 AM

ganesh chaturthi

गणपति बप्पा का आगमन आज से होने वाला है। घर हो या पंडाल दिल्ली में जगह जगह विराजेंगे गणपति बप्पा। गणेश चतुर्थी का असली रंग मुम्बई में देखने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): गणपति बप्पा का आगमन आज से होने वाला है। घर हो या पंडाल दिल्ली में जगह जगह विराजेंगे गणपति बप्पा। गणेश चतुर्थी का असली रंग मुम्बई में देखने को मिलता है। पिछले कुछ समय से दिल्ली में भी गणपति की दीवानगी देखने को मिल रही है। मुम्बई की तर्ज पर दिल्ली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली में कई स्थानों पर गणपति की मूर्ति विराजमान होगी। इसके लिए कई संस्थाओं ने थीम पर आधारित पंडाल तैयार भी किए हैं।

श्री गणेश सेवा मंडल दिल्ली के सबसे लोकप्रिय 23वें गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहा है। लक्ष्मी नगर, बैंक एनक्लेव के प्रियदर्शनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम में गणेश चतुर्थी के लिए पंडाल लगाया गया है। गणेश महोत्सव की इस बार थीम विकसित भारत 2047 रखी गई है। दिल्ली का महाराजा गणेश महोत्सव का आयोजन आज से शुरू होकर 11 सितम्बर तक किया जाएगा। पंडाल के मुख्य द्वार पर महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक की झलकियां देखने को मिलेंगी। इस बात की जानकारी श्री गणेश सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने दी।


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!