Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, एक महीने में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Edited By Updated: 23 May, 2026 10:52 AM

char dham yatra 2026

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस साल अपने विकास पर तेजी पकड़े हुए है। चारधाम यात्रा इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने इस साल टोकन...

Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस साल अपने विकास पर तेजी पकड़े हुए है। चारधाम यात्रा इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने इस साल टोकन वयवस्था की है। लेकिन मार्गों और धामों में बढ़ रही संख्या के कारण टोकन व्यवस्था का दबाव कम होता हुआ नजर आ रहा है। कई जगहों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़े के कारण प्रशासन थोड़ी चिंता में आ गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, चारधाम यात्रा पर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर चुके हैं। भीड़ का अंदाजा चारधामों में प्रतिदिन दर्शन कर रहे 75 से 80 हजार श्रद्धालुओं से लगाया जा सकता है। लोगों की भारी भीड़ के कारण केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लोगों की भारी भीड़ देखने के लिए मिल रही है। दर्शन करने के लिए लोगों को घंटों तक लाइन में लगाना पड़ रहा है। 

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से जारी रह सके। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यात्रा का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!