Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2026 10:40 AM

चीन के शाओलिन मंदिर के पूर्व मुख्य भिक्षु शी योंगक्सिन को शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में 24 साल जेल की सजा सुनाई गई।
बीजिंग (एजैंसी): चीन के शाओलिन मंदिर के पूर्व मुख्य भिक्षु शी योंगक्सिन को शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में 24 साल जेल की सजा सुनाई गई।
योंगक्सिन ने दुनिया भर में ‘कुंग फू’ को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मध्य चीन के हेनान प्रांत के शिनजियांग शहर की एक अदालत ने योंगक्सिन को धन के गबन और रिश्वतखोरी सहित कई अपराधों का दोषी पाया। योंगक्सिन पर 35 लाख युआन (516,000 अमरीकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया।
बौद्ध सिद्धांतों का उल्लंघन करने के आरोप में पिछले साल जुलाई में योंगक्सिन को पद से हटा दिया गया और हिरासत में ले लिया गया था। वह 1999 से शाओलिन मंदिर के मठाधीश थे और इस संस्था को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका के कारण उन्हें ‘सी.ई.ओ. भिक्षु’ का उपनाम मिला। चीन के हेनान प्रांत में सोंग पर्वत की तलहटी में स्थित यह मंदिर 495 ईस्वी में स्थापित हुआ।