Grahan 2025: नए साल में लगेंगे 4 ग्रहण, भारत में दिखेगा केवल एक

Edited By Updated: 28 Dec, 2024 03:30 PM

grahan 2025

इंदौर (मध्य प्रदेश) (प.स.): नए साल 2025 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया को 2 सूर्यग्रहणों और 2 चंद्रग्रहणों के रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उज्जैन की एक प्रतिष्ठित वेधशाला का यह पूर्वानुमान भारत के खगोलप्रेमियों को थोड़ा निराश कर सकता...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

इंदौर (मध्य प्रदेश) (प.स.): नए साल 2025 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया को 2 सूर्यग्रहणों और 2 चंद्रग्रहणों के रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उज्जैन की एक प्रतिष्ठित वेधशाला का यह पूर्वानुमान भारत के खगोलप्रेमियों को थोड़ा निराश कर सकता है कि देश में इनमें से केवल एक ग्रहण ही निहारा जा सकेगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को बताया कि नए साल में ग्रहणों का सिलसिला 14 मार्च को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा। 

गुप्त ने बताया, “नववर्ष का यह पहला ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि इस खगोलीय घटना के वक्त देश में दिन का समय होगा। आगामी 29 मार्च को लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि 2025 में 7 और 8 सितम्बर के बीच लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण देश में देखा जा सकेगा। 2025 का अंतिम ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में 21 और 22 सितम्बर के बीच लगेगा।”
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!