Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 May, 2026 02:17 PM

आज कल हर दूसरी महिला में PCOD की समस्या आम देखने को मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल, तनाव, समय पर खान-पान और खराब नींद है। लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं की इस समस्या का एक कारण घर की नकारात्मक ऊर्जा और पंचतत्वों का असंतुलन...
Vastu Tips for Women : आज कल हर दूसरी महिला में PCOD की समस्या आम देखने को मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल, तनाव, समय पर खान-पान और खराब नींद है। लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं की इस समस्या का एक कारण घर की नकारात्मक ऊर्जा और पंचतत्वों का असंतुलन होना भी हो सकता है। वास्तु में हर दिशा का अपना खास महत्व होता है। हर दिशा व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करती है। अगर PCOD की समस्या से छुटकारा चाहिए तो मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र में महिलाओं को किस दिशा में सोना चाहिए इसका भी जिक किया गया है। तो आइए जानते है PCOD की समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को सोते समय कौन सी दिशा का ध्यान रखा चाहिए।
महिलाएं को किस दिशा में पैर रखकर सोना चाहिए ?
वास्तु शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर और पैर उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रखने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इस दिशा में सोने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है। खासतौर पर दक्षिण दिशा में सिर करके सोना शरीर के ऊर्जा संतुलन को बनाए रखने में सहायक माना जाता है।
महिलाओं को किस दिशा में नहीं सोना चाहिए
वास्तु के अनुसार, महिलाओं को कभी भी पूर्व या दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में पैर के सोने से सेहत से संबंधित समस्या बढ़ सकती है और मन हमेशा बेचैन रहता है। साथ ही नकारात्मक विचार मन में आते रहते हैं।
मेडिटेशन से कैसे मिलता है फायदा ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर रोज 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करने से शरीर की हीलिंग क्षमता मजबूत होती है। PCOD की समस्या से परेशान महिलाओं को रोज सुबह और शाम सैर, मेडिटेशन के साथ थोड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ