Plant Vastu Tips : वास्तु के अनुसार, जानें घर में लगे कौन से पौधे बिगाड़ सकते हैं पॉजिटिव एनर्जी और आर्थिक स्थिति

Edited By Updated: 10 May, 2026 04:00 PM

plant vastu tips

हम सभी अपने घर को सुंदर और पॉजिटिव बनाने के लिए पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं, जिससे...

Plant Vastu Tips : हम सभी अपने घर को सुंदर और पॉजिटिव बनाने के लिए पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ये पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां, मानसिक तनाव और परिवार में कलह तक देखने को मिल सकता है। हर पौधे को शुभ नहीं माना जाता। कुछ पौधे अनजाने में आपके जीवन की तरक्की की राह में रुकावट भी बन सकते हैं। तो ऐसे में अगर आप भी अपने घर में हरियाली के साथ खुशहाली चाहते हैं, तो ये जानना बेहद जरूरी है कि कौन से पौधे आपके लिए फायदेमंद हैं और किनसे दूरी बनाना ही बेहतर है। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से पहले आपको दो बार जरूर सोचना चाहिए।

कांटेदार पौधें
कांटेदार पौधों की बात करते ही सबसे पहला नाम दिमाग में कैक्टस का ही आता है। भले ही कैक्टस देखने में आकर्षक लगे, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर के अंदर रखना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि गुलाब के पौधे  के इलावा घर में किसी भी प्रकार का कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इसकी नुकीली कांटेदार संरचना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और विवाद बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि, इसे घर के बाहर या बाउंड्री पर लगाया जा सकता है।

बोंसाई पौधें
घर में बोंसाई पौधें भी रखना अच्छा नहीं माना जाता। भले ही बोंसाई पौधे छोटे और सुंदर होते हैं, लेकिन ये प्राकृतिक रूप से पेड़ों के विकास को रोककर बनाए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसे पौधे जीवन में रुकावट और ठहराव का प्रतीक बन सकते हैं, जिससे तरक्की और ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यदि आप जीवन में बहुत मेहनत कर रहे हैं लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रहे तो हो सकता है कि आपकी रुकावटों का कारण ये पौधा हो।

इमली का पौधा
इमली का स्वाद जीतना खाने में अच्छा लगता है, उतना ही इसका पौधा घर में होना आपके लिए बुरे प्रभाव ला सकता है।  पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इमली का पेड़ घर के आसपास नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। कहा जाता है कि इससे घर में डर, बेचैनी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए इसे घर के बिल्कुल पास लगाने से बचना चाहिए।

कपास का पौधा
घर में कपास का पौधा होना भी अशुभ माना जाता है। भले ही ये पौधा मुलायम और सुंदर लगे लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता। कहते हैं कि कपास का पौधा घर में लगाने से आर्थिक अस्थिरता आती है और अनावश्यक खर्चों  भी बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि ये पौधा घर में कष्ट और अशांति भी पैदा करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!