ऐतिहासिक सूर्य कुंड मंदिर में होगा 100 कुंडलीय श्री चंडी महायज्ञ

Edited By Updated: 06 Oct, 2021 03:54 PM

historical

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के अमादलपुर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ सूर्य कुंड मंदिर में प्रथम नवरात्र से 100 कुंडलीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए 50 फुट ऊंची यज्ञशाला बनाई गई है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के अमादलपुर में प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ सूर्य कुंड मंदिर में प्रथम नवरात्र से 100 कुंडलीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए 50 फुट ऊंची यज्ञशाला बनाई गई है, जिसे राजस्थान के कारीगरों ने विशेष रूप से तैयार किया है। यमुनानगर के अमादलपुर में इस प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर में 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले 100 कुंडलीय महायज्ञ की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर में बनाई गई 50 फुट ऊंची यज्ञशाला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे राजस्थान से आए कारीगरों ने तैयार किया है।

इस मंदिर में 7 अक्टूबर से नवमी तक महाकुंडली श्री चंडी महायज्ञ होगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से तीर्थ स्थलों के प्रमुख भाग लेंगे। त्र्यंबकेश्वर चेतन जी महाराज ने बताया कि यहां एक ऐतिहासिक सरोवर है, जहां स्नान करने से सभी तरह के चरम रोग ठीक होते हैं। मान्यता है कि इसी स्थान पर धर्मराज युधिष्ठिर का यक्ष के साथ संवाद हुआ था। 

इसके अलावा पंजाब केसरी के रिपोर्टर संवाददाता सुरेंद्र मेहता से बात करते हुए त्र्यंबकेश्वर चेतन जी महाराज जी ने बताया कि इस यज्ञ के माध्यम से देश की सीमाओं की सुरक्षा, करोना जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भगवती मां से आराधना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब जब देवताओं पर भी संकट आया उन्होंने भी मां भगवती की पूजा अर्चना की। इस सूर्य कुंड मंदिर के बारे में  कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंदिर पर सूर्य ग्रहण का किसी तरह का कोई असर नहीं होता और सूर्यग्रहण के दौरान भी यहां के कपाट खुले रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!