हरियाणा में एक ऐसा है गांव जहां 24 साल से नहीं होता होलिका दहन

Edited By Jyoti,Updated: 17 Mar, 2022 01:54 PM

holika dahan does not happen in haryana jind

जींद: हरियाणा में जींद जिले के करीब पांच हजार की आबादी वाले भिडताना गांव में पिछले 24 साल से होलिका दहन नहीं होता है और न ही हुड़दंगबाजी होती बल्कि इसकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जींद: हरियाणा में जींद जिले के करीब पांच हजार की आबादी वाले भिडताना गांव में पिछले 24 साल से होलिका दहन नहीं होता है और न ही हुड़दंगबाजी होती बल्कि इसकी जगह होली के दिन गांव में सामूहिक रूप से हवन किया जाता है। इस हवन में नये अन्न गेहूं और सरसों की आहुति दी जाती है। होली के अवसर पर सरसों की फसल पक चुकी होती है और गेहूं की फसल में भी बालियों में दाना बन चुका होता है, जो पकने वाली स्टेज पर होता है। 
PunjabKesari, Holika Dahan, Holika Dahan 2022, Holika Dahan Haryana Jind, Holika Dahan Does not Happen In Haryana Jind, Holi in Haryana, Dharm, Punjab Kesari, Why Holika dahan is not celebrated in haryana, Yagya Performed on Holi In Haryana
एक तरह से होली के दिन हवन में फसलों की आहुति देकर नया अन्न घर आने की खुशी भी मनाई जाती है। इस कार्यक्रम में विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त सहित बड़े अधिकारियों को बुलाया जाता है। इस बार भी ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया को कार्यक्रम में आमंत्रित किया हुआ है। ये परंपरा आचार्य आत्मप्रकाश ने शुरू कराई थी। 
PunjabKesari, Holika Dahan, Holika Dahan 2022, Holika Dahan Haryana Jind, Holika Dahan Does not Happen In Haryana Jind, Holi in Haryana, Dharm, Punjab Kesari, Why Holika dahan is not celebrated in haryana, Yagya Performed on Holi In Haryana
गुरुकुल कालवा से जुड़े आचार्य आत्मप्रकाश अकसर गांव में आते थे। होली के दिन होने वाले हुड़दंग, महिलाओं पर कीचड़ डालने जैसे होने वाले अभद्र व्यवहार को देखते थे, जो उन्हें सही नहीं लगता था। आचार्य ने ग्रामीणों को बताया कि होली को वैदिक धर्म नीति से मनाना चाहिए। पटाखे फोड़ना, कीचड़ और रंग डालना सही नहीं है। लोगों ने इसे स्वीकार किया और होली के दिन गांव में चौक-चौराहों पर सामूहिक रूप से हवन होने लगा। साथ ही भजन-कीर्तन होते हैं। गुरुकुल कालवा से गांव के लोग प्रेरित हैं और वहीं से प्रेरणा लेकर होली के दिन हवन होता है। 
PunjabKesari, Holika Dahan, Holika Dahan 2022, Holika Dahan Haryana Jind, Holika Dahan Does not Happen In Haryana Jind, Holi in Haryana, Dharm, Punjab Kesari, Why Holika dahan is not celebrated in haryana, Yagya Performed on Holi In Haryana
एक-दूसरे कीचड़ नहीं डाला जाता और न ही किसी तरह का हुड़दंग होता है। गांव के निवर्तमान सरपंच राममेहर ने बताया कि गांव में सभी लोग मिल-जुलकर वैदिक धर्म के अनुसार होली मनाते हैं। होली के अवसर पर दो दिन गांव में हवन कराया जाता है। इस बार गांव में कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह प्रतियोगिता गांव की व्यायामशाला में होगी। इसमें प्रथम इनाम 11 हजार और द्वितीय इनाम 7100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य इनाम दिए जाएंगे। 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!