38 minutes ago
48 minutes ago
2 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2018 11:49 AM
ये तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म के अनुसार एक पत्नी का 1 से ज्यादा पति होना गलत है लेकिन फिर भी ये प्राचीन काल में संभव हुआ।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO) ये तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म के अनुसार एक पत्नी का 1 से ज्यादा पति होना गलत है लेकिन फिर भी ये प्राचीन काल में संभव हुआ। जो लोगों को हैरत में डालने के लिए काफी था। महाभारत की द्रौपदी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। द्रौपदी का जन्म कैसे हुआ? उनका विवाह पांचों पांडवों से कैसे हुआ? और उन्होंने अपने पांचों पतियों के साथ पत्नी धर्म कैसे निभाया आईए जानें- द्रौपदी राजा द्रुपद के हवन कुंड से तब जन्मीं, जब वह अपने दुश्मन द्रोणाचार्य के वध के लिए पुत्र प्राप्ति का यज्ञ कर रहे थे। उस यज्ञ के हवन कुंड की अग्नि से एक पुत्र तो जन्मा ही साथ ही द्रौपदी का भी जन्म हुआ। द्रौपदी के स्वयंवर के बारे में तो हर कोई जानता होगा। द्रौपदी के पिता ने उनकी शादी के लिए एक स्वयंवर का आयोजन किया था। जिसमें गोल-गोल घूमती मछली की आंख भेदनी थी और शर्त रखी गई थी कि जो भी मछली की आंख में तीर मारेगा, वो ही द्रौपदी से शादी रचाएगा। जिसके बाद बड़े-बड़े राजाओं के पुत्रों ने ये काम करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। तब अर्जुन ने स्वयंवर की शर्त को पूरा किया और द्रौपदी को अपनी पत्नी बना लिया। जिस समय द्रौपदी का स्वयंवर हुआ, उस समय पांचों पांडव अपनी मां कुंती के साथ अपनी पहचान छिपाकर ब्राह्मण वेश में रहा करते थे और भिक्षा मांग कर अपनी जीविका चलाते थे। पांडव जितनी भी भिक्षा मांग कर लाते, उसे अपनी मां कुंती के सामने रख दिया करते थे। मां कुंती भिक्षा को पांचों भाईयों में एक जैसी बांट दिया करती थीं। जब अर्जुन, द्रौपदी को लेकर घर आए तो उन्होंने दरवाजे से ही देवी कुंती से कहा कि देखो मां आज हम लोग आपके लिए क्या लाए हैं। कुंती घर के कामों में इतनी ज्यादा व्यस्त थी कि उन्होंने अर्जुन की ओर आंख उठाकर भी नहीं देखा और पांचों भाइयों को आपस में बांटने को कह दिया। पांडव भाई और उनकी माता कुंती के सत्यवादी होने के बारे में हर कोई जानता है। वे पांचों भाई मां के हर आदेश का पालन करना अपना धर्म समझते थे। अपनी मां के इस आदेश के बाद पांचों भाई उलझन में पड़ गए लेकिन जब कुंती ने द्रौपदी को देखा तो वे खुद आश्चर्य में पड़ गई और सोचने लगी कि ये मैंने क्या कह दिया। परेशान होकर उन्होंने अपने पुत्र धर्मराज युधिष्ठिर से कहा कि कोई ऐसा रास्ता निकालो जिससे द्रौपदी का कोई अनर्थ भी न हो और मेरे मुंह से निकली बात भी झूठी न हो। युधिष्ठर भी इस समस्या को नहीं सुलझा पाए और हार मान गए। जब ये बात राजा द्रुपद को पता लगी तो वे भी परेशान हो गए। उन्होंने अपनी सभा में बैठे भगवान कृष्ण और महर्षि व्यास से इस बात का जिक्र किया। इस पर महर्षि व्यास ने उन्हें बताया कि द्रौपदी को उसके पूर्व जन्म में भगवान शंकर ने ऐसा वरदान दिया था। भगवान शंकर के उसी वरदान की वजह से ये समस्या आन पड़ी है। महर्षि व्यास के समझाने पर राजा द्रुपद अपनी बेटी द्रौपदी का पांचों पांडवो के साथ विवाह करने को राजी हो गए थे। तो इसके बाद सबसे पहले उनका विवाह सबसे बड़े युधिष्ठिर के साथ किया गया और उस रात द्रौपदी ने युधिष्ठिर के साथ ही कक्ष में अपना पत्नी धर्म निभाया। अगले दिन द्रौपदी का विवाह भीम के साथ हुआ और उस रात द्रौपदी ने भीम के साथ अपना पत्नी धर्म निभाया। इसी तरह अगले दिन अर्जुन, नकुल और फिर सहदेव के साथ द्रौपदी का विवाह हुआ और इन तीनों के साथ में द्रौपदी ने हर एक दिन अपना पत्नी धर्म निभाया। सोचने वाली बात ये है कि एक पति के साथ पत्नी धर्म निभाने के बाद उसने अपने दूसरे पतियों के साथ अपना पत्नी धर्म कैसे निभाया होगा? इसके पीछे भी भगवान शिव का ही वरदान था। जब भगवान शिव ने द्रौपदी को पांच पति प्राप्त होने का वरदान दिया था, तब वे भी ये जानते थे कि एक पति के साथ पत्नी धर्म निभाने के बाद बाकी पतियों के साथ ये धर्म निभाना असंभव है इसीलिए उन्होंने द्रोपदी को ये वरदान भी दिया कि वे रोजाना कन्या भाव यानी कौमार्य को प्राप्त कर लेगी। द्रौपदी अपने पांचों पतियों को कन्या भाव में ही प्राप्त हुई थी, जब द्रौपदी को पुत्र की लालसा हुई तो भगवान श्री कृष्ण ने ये सुझाव दिया कि हर साल वे किसी एक ही पांडव के साथ समय व्यतीत करे। साथ ही जिस समय वे अपने कक्ष में किसी एक पांडव के साथ हो तो उनके कक्ष में कोई और पांडव प्रवेश न करे। घर से निकलते वक्त क्यों नहीं देखनी चाहिए खाली बाल्टी (VIDEO)
आज का राशिफल 21 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 26 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 24 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 22 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 27 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 2 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 1 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 3 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 29 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
आज का राशिफल 28 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
USD $
04/04/2026 09:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंद और संतोष लेकर आएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। आप आगे की योजनाओं पर भी गंभीरता से...
वृष राशि वालों आज आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। परिवार में शांति और सुख बना रहेगा। पुराने अटके काम मित्रों के सहयोग से पूरे हो सकते हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन लाभकारी रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खेलकूद से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। व्यापार में भाई या करीबी का सहयोग मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आने की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन सकारात्मक रहेगा। छात्रों के लिए मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा...
धनु राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का...
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में साझेदारी करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति में निवेश के लिए समय अच्छा है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए पढ़ाई में अच्छा समय है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का मौका...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes