आज का राशिफल 3 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने स्वभाव और व्यवहार के प्रति आत्मचिंतन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे आप अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार ला सकेंगे और रिश्तों में...

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपने स्वभाव और व्यवहार के प्रति आत्मचिंतन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे आप अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार ला सकेंगे और रिश्तों में मधुरता बनाए रख पाएंगे। आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो दिन सुचारू रूप से व्यतीत होगा और आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा। अपनी बात को शांतिपूर्वक रखें और दूसरों की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो स्थिति में शीघ्र ही सुधार होगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए निकालेंगे। पूजा पाठ, ध्यान या किसी शांत स्थान पर समय बिताने से आपको मानसिक शांति और संतुलन मिलेगा। इससे आपका मन भी स्थिर रहेगा और आप अपने कार्यों को अधिक एकाग्रता के साथ कर पाएंगे।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुशासन और एकाग्रता की मांग करता है। उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि वे अपने लक्ष्य की ओर सही दिशा में आगे बढ़ सकें और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं या किसी सौदे की बातचीत चल रही है, तो आज उस के सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे। आज आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाने और नए अवसरों को हासिल करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज थोड़ा सावधानी बरतने का दिन है। विशेष रूप से पब्लिक डीलिंग करते समय आपको अपने व्यवहार, भाषा और निर्णयों पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी या असावधानी से बचें, क्योंकि छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन और उत्साह से भरे पल लेकर आया है। सुबह से ही मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों को पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ पूरा करेंगे। स्वास्थ्य को लाकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी नई डील या प्रोजेक्ट के माध्यम से आपको अच्छा आर्थिक फायदा मिलने की सम्भावना है। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने और पूरी समझदारी के साथ कदम उठाना की सलाह दी जाती है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए संतोषजनक रहेगा। आपके अधिकतर काम समय पर और सही तरीके से पूरे हो जाएंगे, जिससे मन में संतुष्टि और आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत और रणनीति के कारण आपको सफलता मिलने के सम्भावना हैं।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!