मंदिरों को भी सजाया तिरंगे के रंग में, मां कात्यायनी के हाथों में तिरंगा और गले में तिरंगा माला

Edited By Updated: 15 Aug, 2022 08:24 AM

independence day celebration in temples

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां तिरंगा यात्रा पूरे देशभर में निकाली जा रही है और लोग अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं तो ऐसे में भारत के मंदिर कैसे पीछे रह जाते। रविवार को दिल्ली के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां तिरंगा यात्रा पूरे देशभर में निकाली जा रही है और लोग अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं तो ऐसे में भारत के मंदिर कैसे पीछे रह जाते। रविवार को दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर छतरपुर में मां कात्यायनी देवी को तिरंगा रंगों की फूलमाला से सजाया गया और उनके दोनों हाथों में तिरंगा सुसज्जित किया गया। वहीं मंदिर परिसर के सभी देवी-देवताओं को भी तिरंगा रंग की फूलमाला पहनाई गई थी और मंदिर परिसर को तिरंगा रंग की रंगोली से सजाया गया था। रात के दौरान छतरपुर मंदिर को भी तिरंगा रंग की रोशनी से जगमगाया गया। जिससे मंदिर की शोभा देखते ही बनती थी। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वहीं कनॉट प्लेस स्थित बिरला मंदिर में गोल मार्केेट आरडब्ल्यूए राजधानी नागरिक कल्याण समिति की ओर से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके अलावा समिति ने 200 से अधिक पौधे वितरित किए, जिनमें पीपल, लाल चंदन, तुलसी, जामुन इत्यादि के पौधे शामिल थे। समिति के अध्यक्ष प्रीतम धारीवाल ने कहा कि तिरंगा के साथ लोगों को औषधीय पौधे बांटे गए हैं ताकि स्वच्छ पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया जा सके। 

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!