शनिवार को घर पर भूलकर भी न लाएं ये चीजें, दुर्भाग्य में होगी वृद्धि

Edited By Updated: 31 Dec, 2016 12:13 PM

inspirational story

शनिवार का दिन शनिदेव अौर रामभक्त हनुमान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। शनिदेव अौर हनुमान जी के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशनिया

शनिवार का दिन शनिदेव अौर रामभक्त हनुमान की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। शनिदेव अौर हनुमान जी के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशनिया दूर हो जाती है। लेकिन शनिवार के दिन घर में कुछ सामान लाने से दुर्भाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं। शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें।

 

* शनिवार के दिन लोहे से निर्मित सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान क्रय-विक्रय करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। इस दिन लोहे की वस्तुअों का दान शुभ होता है। इससे शनिदेव के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है अौर व्यापार में वृद्धि होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाअों से भी बचाव होता है। 

 

* घर में शनिवार के दिन तेल भी न लाएं, लेकिन इसका दान किया जा सकता है। सरसों के तेल में हलवा बनाकर काले कुते को खिलाएं। इससे शनि की दशा टलती है। शनिवार के दिन सरसों व अन्य पदार्थों से बना तेल खरीदने से वह रोगग्रसित हो सकता है। 

 

* भूलकर भी शनिवार के दिन नमक न खरीदें। इस दिन नमक खरीदने से घर पर कर्ज हो जाता है। इसके साथ ही बीमारियों का भी आगमन होता है। 

 

* कैंची का प्रयोग चीजों को काटने के लिए किया जाता है। पुरान समय से ही माना जाता है कि शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में तनाव आता है। 

 

* शनिवार के दिन काले तिल न खरीदें। काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं अौर कई मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। 

 

* झाडू को देवी लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। शनिवार के दिन भूलकर भी घर में झाडू न लेकर आएं। इस दिन झाडू लाने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है। 

 

* काले रंग के जूते-चप्पल भी शनिवार के दिन न खरीदकर किसी अौर दिन खरीदें। शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने से कार्यों में असफलता मिलती है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!