कल का कालचक्र- सौन्दर्य में निखार और लव लाइफ में आएगी बहार

Edited By Updated: 22 Sep, 2017 11:27 AM

kal ka kaalchakra

कल शनिवार दि॰ 23.09.17 आश्विन शुक्ल तृतीया अर्थात शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। शुक्र ग्रह प्रधान देवी चंद्रघंटा व्यक्ति के यौवन व प्रेम पर अधिपत्य रखती हैं।

कल शनिवार दि॰ 23.09.17 आश्विन शुक्ल तृतीया अर्थात शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। शुक्र ग्रह प्रधान देवी चंद्रघंटा व्यक्ति के यौवन व प्रेम पर अधिपत्य रखती हैं। वीरमुद्रा में मस्तक पर घंटे नुमा अर्धचंद्र व चमकते तारे जैसा इनका रूप परम वैभवशाली है। अनेक रत्नों व शास्त्रों से सुशोभित देवी के गले में पुष्पमाला है। कालपुरूष व वास्तुपुरुष सिद्धांत के अनुसार अग्नि तत्व प्रधान देवी चंद्रघंटा कुंडली के दूसरे व सातवें भाव पर अपनी सत्ता से व्यक्ति के सुख, ऐश्वर्य, संपन्नता, प्रेम, संभोग व कामना पर अपना स्वामित्व रखती है। दक्षिण-पूर्व दिशा को शाषित करने वाली चंद्रघंटा की पूजा चावल की खीर व इत्र से करनी चाहिए। इनकी साधना से बिछड़े प्रेमी आपस में मिल जाते हैं, कुंवरों का जल्द विवाह होता है तथा प्रेम में सफलता मिलती है।


विशेष पूजन: देवी चंद्रघंटा का विधिवत पूजन करें। गौघृत में इत्र मिलाकर दीपक जलाएं, चंदन की अगरबत्ती करें, अबीर चढ़ाएं, गुलाबी फूल चढ़ाएं, चावल की खीर का भोग लगाएं तथा 1 माला विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत चावल की खीर किसी कन्या को खिलाएं।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:20 से प्रत 09:20 तक।


विशेष मंत्र: ॐ चण्ड्यै कामिन्यै नमः ॥


कल के शुशाशुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:49 से दिन 12:37 तक।


गुडलक काल: प्रातः 06:13 से प्रातः 07:43 तक।


यमगंड काल: दिन 13:43 से दिन 15:12 तक।


अमृत काल: शाम 16:52 से शाम 18:34 तक।


राहु काल: प्रातः 09:13 से प्रातः 10:43 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - पूर्व। राहुकाल वास - पूर्व। अतः पूर्व दिशा की यात्रा टालें।


कल का गुडलक ज्ञान


गुडलक कलर: नीला।


गुडलक दिशा: पश्चिम।


गुडलक टाइम: शाम 19:18 से रात 20:53 तक।


गुडलक मंत्र: ॐ मदनसुन्दर्यै नमः॥


गुडलक टिप: सौन्दर्य में निखार हेतु देवी चंद्रघंटा पर चढ़े चंदन का लेप इस्तेमाल करें।


एनिवर्सरी गुडलक: दंपत्ति किसी ब्राह्मण स्त्री को गुलाबी कपड़े में शक्कर बांधकर भेंट करें।


बर्थडे गुडलक: कमल का फूल देवी चंद्रघंटा पर चढ़ाकर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थापित करें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!