Karwa chauth पर पत्नी को क्या नहीं करना चाहिए गिफ्ट, जानें

Edited By Updated: 11 Oct, 2022 03:24 PM

karwa chauth 2022

करवाचौथ का व्रत महिलाओं के बेहद खास माना जाता है। ये त्यौहार पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक कहलाता है। इस दिन महिलाएं पति के स्वास्थ्य व लंबे जीवन के लिए व्रत का संकल्प करती हैं। बात करें वर्तमान समय की तो माना जाता है कि आज कल को कुछ पुरुष भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
करवाचौथ का व्रत महिलाओं के बेहद खास माना जाता है। ये त्यौहार पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक कहलाता है। इस दिन महिलाएं पति के स्वास्थ्य व लंबे जीवन के लिए व्रत का संकल्प करती हैं। बात करें वर्तमान समय की तो माना जाता है कि आज कल को कुछ पुरुष भी अपने पत्नी का साथ देने के लिए व उमकी सलामती के लिए इस व्रत को करने लगे हैं। इतना ही नहीं पति अपने पत्नी के लिए अपने प्यार व सम्मान के इजहार के रूप में उन्हें कई तरह के तोहफे भी देते हैं। कुल मिलाकर ये पूरा दिन पति पत्नी का होता है। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि इस दिन पति को अपने पत्नी को क्या गिफ्ट नहीं करना चाहिए। जी हां, क्योंकि अक्सर कुथ लोग जाने अनजाने में इस दिन अपने पत्नियों को ऐसी चीज़ें भेंट कर देती है जिसका उनके रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
PunjabKesari Karwa Chauth 2022, Karwa Chauth Par Gift, Husband Wife, Karwa Chauth Niyam, Karwa chauth, Karwa chauth Date and Time, Karwa chauth Muhurat, Dharm
करवाचौथ पर पत्नी को क्या देना होता है अशुभ- 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना गया है। कोई भी शुभ कार्य हो या फिर पूजा-पाठ हो उसमें काला रंग वर्जित होता है। तो ऐसे में पति करवाचौथ के दिन अपनी पत्नी को काले रंग से जुड़ी कोई भी चीज देने से बचे। काली वस्तु कोई भी हो सकती है। जैसे कि साड़ी, ड्रेस या चप्पल। बता दें कि करवाचौथ पर पत्नी को काली रंग की वस्तुएं उपहार में देने से पति-पत्नी के रिश्ते पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

इसके साथ ही करवाचौथ पर पत्नी को सफेद रंग की कोई चीज उपहार में न दें क्योंकि करवाचौथ सुहाग का पर्व है। करवाचौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। तो इसलिए इस दिन पत्नी को सफेद रंग से जुड़ी वस्तुएं उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। बता दें कि इस खास अवसर पर लाल, पीला, हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है। आप इन रंगों के कपड़े या अन्य कोई भी तोहफा दे सकते हैं।
PunjabKesari Karwa Chauth 2022, Karwa Chauth Par Gift, Husband Wife, Karwa Chauth Niyam, Karwa chauth, Karwa chauth Date and Time, Karwa chauth Muhurat, Dharm

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari
इसके अलावा करवाचौथ पर पति अपनी पत्नी को सिलाई, कढ़ाई और बुनाई की हुई चीजों को गिफ्ट करने से बचें। इसी के साथ तेज धार वाली वस्तुएं भी पत्नी को भूलकर भी न दें। इन चीजों को करवाचौथ के शुभ अवसर पर देने से रिश्तों में कड़वाहट आती है।

चलिए अब जानते हैं करवाचौथ पर किन चीजों को गिफ्ट में देना होता है शुभ- 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुहागिनों के इस खास पर्व करवाचौथ में 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि पति अपनी पत्नी को उपहार देना चाहते हैं तो उन्हें श्रृंगार से जुड़ा कोई सामान गिफ्ट में दें। इस दिन श्रृंगार का सामान पत्नी को देना शुभ होता है। 
PunjabKesari Karwa Chauth 2022, Karwa Chauth Par Gift, Husband Wife, Karwa Chauth Niyam, Karwa chauth, Karwa chauth Date and Time, Karwa chauth Muhurat, Dharm

हिंदू धर्म में कोई भी त्यौहार पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि पत्नी को सोने या चांदी से बने आभूषण देते हैं तो ये बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!