Kundli Tv- न केवल ग्रहों से बल्कि पशुओं से भी जाना जा सकता है भविष्य

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Oct, 2018 03:48 PM

know your future through animals

चीन में राशिफल ग्रहों पर नहीं बल्कि 12 जानवरों पर आधारित है। एक के बाद एक 12 वर्षों के नाम किसी न किसी जानवर के नाम पर रखे जाते हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
चीन में राशिफल ग्रहों पर नहीं बल्कि 12 जानवरों पर आधारित है। एक के बाद एक 12 वर्षों के नाम किसी न किसी जानवर के नाम पर रखे जाते हैं और जन्मकुंडली बनाते समय यह ध्यान रखा जाता है कि बच्चा किस पशु के वर्ष में पैदा हुआ, उसके जन्म के समय पंचतत्वों यानी जल, लकड़ी, आग, धरती और धातु की दशा क्या थी? मौसम कैसा था, महीना क्या था। वर्षों के नाम पशुओं के नाम पर रखे जाने की एक रोचक दास्तान है। एक चीनी कहावत के अनुसार एक बार महात्मा बुद्ध के नववर्ष के उपलक्ष्य में संसार के सारे जानवरों को दावत दी लेकिन उस भोज में केवल 12 ही जानवर आ सके। ये पशु थे चूहा, बैल, सिंह, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर। तब महात्मा बुद्ध ने इनमें से हर पशु को एक-एक वर्ष से सम्मानित करने की घोषणा की। इस व्यवस्था में वातावरण की नर और मादा शक्तियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
PunjabKesari
चूहे का वर्ष (1900,1912, 1924, 1936, 1948, 1960, 1984, 1996, 2008 शुभांक : 1, 3, 5, 9, 15, 19 और 35) जानवरों के हिसाब से तो चूहा एक भद्दा और गंदा पशु है लेकिन इसके वर्ष में पैदा होने वाले बच्चे बड़े प्यारे-प्यारे और बुद्धिमान होते हैं। वे मिलनसार होते हैं इसलिए उनके दोस्तों की संख्या भी अधिक होती है लेकिन यह मित्रता लम्बी नहीं चल पाती क्योंकि चूहा वर्ष के लोग कान के कच्चे होते हैं ये लोग जल्दी क्रोधित हो उठते हैं लेकिन उसे तुरन्त प्रकट नहीं करते। ये लोग बंद मुट्ठी के भी होते हैं और सुरक्षा के भाव से पाई-पाई जोड़कर रखते हैं।
PunjabKesari
बैल का वर्ष : 1901, 1913, 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009 शुभांक : 1, 3, 5, 12, 15, 33, 35, 51 और 53) बैल के वर्ष में पैदा होने वाले लोग शांत लेकिन दृढ़निश्चयी और स्थिरतावादी होते हैं। वे शालीनता के साथ अड़चनों को हटाते हुए अपनी मंजिल की ओर अग्रसर रहते हैं। ये लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते लेकिन जब इनकी किसी से दोस्ती हो जाए तो उसकी राह में दिलोजान कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। ये सहनशील और आरामतलब होते हैं लेकिन ज्यादा तंग किया जाए तो बहुत खतरनाक और दीर्घकालिक दुश्मन भी सिद्ध होते हैं।
PunjabKesari
सिंह का वर्ष : 1902, 1914, 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 इस वर्ष में पैदा होने वाले लोग सिंह की तरह बहादुर और ताकतवर होते हैं। इनके विचार मौलिक और सृजनात्मक होते हैं। इन विशेषताओं के कारण वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहते हैं लेकिन समाज में उच्च स्थान पाकर इस ‘राशि’ के लोग कभी-कभी जिद्दी और स्वार्थी भी हो जाते हैं। उनमें हमेशा विद्रोह की ज्वाला धधकती रहती है और अपने से उच्च पदासीन लोग उन्हें एक आंख नहीं भाते। ऐसे लोग किसी भी काम से शीघ्र उकता जाते हैं।
PunjabKesari
खरगोश का वर्ष : 1903, 1915, 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011-शुभांक : 4, 5, 7, 9, 13, 34, 44, 45 और 54) इस वर्ष के दौरान पैदा होने वाले शिशु संवेदनशील और अपराज्ञानी होते हैं। इन्हें दोस्ती करना पसंद होता है लेकिन ये मित्रता बराबरी और सच्चाई की बुनियाद पर करना चाहते हैं। ये बहुत सोच-समझ कर दोस्ती करते हैं और अगर एक बार दोस्ती कर लेते हैं तो उसे निभाते भी हैं। ये हर कीमत पर शांति बनाए रखना चाहते हैं। ये बहुत भाग्यशाली होते हैं और जुआ खेलने लगें तो अक्सर जीत उन्हीं की होती है।
PunjabKesari
ड्रैगन का वर्ष : (1904, 1916, 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012-शुभांक :  3, 4, 5, 6, 15, 21, 34, 35, 36 और 45) ड्रैगन कथालोक का एक भीमकाय प्राणी है इसलिए इसके वर्ष में पैदा होने वाले लोग सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है।

सांप का वर्ष- (1905, 1917, 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013-शुभांक- 1, 2, 4, 6, 13, 24, 42 और 46) इस वर्ष में पैदा होने वाले लोग आमतौर पर आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक तो होते ही हैं, साथ ही कुछ व्यक्तिगत व विशेष साधनों से वे अपने आकर्षण में और भी इजाफा कर लेते हैं। इनमें संभावनाओं का पता लगाने और अवसरों का दोहन करने की अद्भुत क्षमता होती है। दूसरों को ये अपनी काबिलियत का एहसास बहुत चालाकी से करा देते हैं, लेकिन फिर भी सफेद झूठ का सहारा नहीं लेते। लोगों के मूड का भी ख्याल नहीं रखते हैं।
PunjabKesari
घोड़े का वर्ष : (1906, 1918, 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014) इस वर्ष में जन्मे लोग अक्सर लोकप्रिय और मैत्रीपूर्ण होते हैं लेकिन मन ही मन इनके अंदर विद्रोह की ज्वाला भी हो सकती है। ये बहुत मेहनती, मजबूत और सहनशील होते हैं। कोई भी काम बहुत लगन से करते हैं लेकिन कभी-कभी अधिक जोश और बेसब्री के कारण इनके काम खराब भी हो जाते हैं। ये सैर-सपाटे और मनोरंजन के रसिया होते हैं और दिल खोलकर खर्च करते हैं। ये अक्सर प्यार में असफल रहते हैं।

भेड़ का वर्ष : (1907, 1919, 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003 और 2015-शुभांक : 3, 4, 5, 12, 34, 45, 54) ये सीधे और नि:स्वार्थ भाव के लोग होते हैं लेकिन मौलिकता नहीं अनुसरण को पसंद करते हैं। नतीजा यह होता है कि ये अच्छे चित्रकार या कलाकार न बनकर सफल दस्तकार बन जाते हैं क्योंकि आमतौर पर ये दिशाहीन होते हैं इसलिए जीवन के किसी मोड़ पर इनके भटक जाने की प्रबल संभावना रहती है। यदि सलाह और मार्गदर्शन न मिले तो ये गैर-जिम्मेदार और अव्यावहारिक हो जाते हैं। बीच-बचाव कर शांति बहाल करने की इनमें अद्भुत क्षमता होती है। सुरक्षा को ये सर्वोपरि मानते हैं।
PunjabKesari
बंदर का वर्ष :- (1908, 1920, 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016-शुभांक : 3, 4, 5, 7, 16, 23, 45, 54) इस वर्ष में पैदा होने वाले बहुत प्रतिभाशाली और तेजी से काम करने वाले होते हैं। कोई भी वातावरण क्यों न हो, ये खुद को उसके अनुरूप ढाल लेते हैं। इन्हें हंसी-मजाक की आदत होती है जिसके कारण समाज में इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता। झटपट सौदा करने की क्षमता के कारण इस ‘राशि’ के लोग व्यापार में बहुत कामयाब रहते हैं। इनकी संगत में तो बहुत आनंद आता है लेकिन ये थोड़े बेईमान भी होते हैं इसलिए इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता। ये डबल क्रॉस भी कर सकते हैं।
PunjabKesari
मुर्गे का वर्ष : (1909, 1921, 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017-शुभांक : 1, 5, 6, 12, 15, 16, 24, 51) इस वर्ष में जन्मे लोग कर्मठ, कुशल और लगनशील होते हैं। ये जो काम हाथ में लेते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं लेकिन अति-आत्मविश्वास के कारण ये एक ही समय में कई कामों में उलझ जाते हैं और नाकामी का मुंह देखना पड़ता है। इन्हें अपने तरीके से काम करना पसंद है। हस्तक्षेप होने पर इनमें सख्त प्रतिक्रिया होती है।
PunjabKesari
कुत्ते का वर्ष : (1910, 1922, 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018-शुभांक : 1, 4, 5, 9, 10, 14, 19, 28, 30, 41, 45 और 54) कुत्ते के वर्ष में पैदा होने वाले लोगों में मानव स्वभाव की चुनिंदा खूबियां होती हैं। ये वफादार और भरोसेमंद होते हैं। फर्ज निभाने और श्रम में भी इनका जवाब नहीं। इन्हें सदैव काम को बेहतर अंदाज से करने की लालसा रहती है, लेकिन खराब यह है कि ये रूढि़वादी होते हैं। विकास के लिए नित नए विचारों की आवश्यकता होती है लेकिन इन्हें उनसे नफरत होती है इसलिए इनकी सीखने की प्रक्रिया धीमी होती है।
PunjabKesari
सूअर का वर्ष - (1911, 1923, 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007 और 2019-शुभांक : 1, 3, 4, 5, 8, 16, 18, 34, 41 और 48) ये लोग दूसरों का बहुत ख्याल रखते हैं। अपना परिवार इन्हें जान से प्यारा होता है। मानव स्वभाव में इन्हें दृढ़ विश्वास होता है। दूसरों की गलतियों और कमजोरियों को ये हंसकर सह जाते हैं। किसी भी बात को ये ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। काम को ये बहुत दिल लगाकर और मेहनत व बारीकी से करते हैं। इन्हें अपने कारनामों पर गर्व भी रहता है। ये सिफारिश या रिश्वत से नहीं बल्कि अपनी क्षमता के बल पर कामयाबी हासिल करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के दोस्त कम होते हैं लेकिन जितने भी होते हैं जीवन भर साथ निभाते हैं।
अगर आपके बच्चे नहीं सुन रहे आपकी बात तो ये वीडियो आपके लिए (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!