Krishna Ki Paidi: मथुरा-वृंदावन में बनेगी ‘श्रीकृष्ण की पैड़ी’

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 08:12 AM

krishna ki paidi

मथुरा (प.स.): अयोध्या की राम की पैड़ी की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में 100 करोड़ रुपए की लागत से 'श्रीकृष्ण की पैड़ी' का निर्माण कराया जाएगा। यह पैड़ी बांके बिहारी कोरिडोर के सामने बनाई जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (प.स.): अयोध्या की राम की पैड़ी की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में 100 करोड़ रुपए की लागत से 'श्रीकृष्ण की पैड़ी' का निर्माण कराया जाएगा। यह पैड़ी बांके बिहारी कोरिडोर के सामने बनाई जाएगी।

उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना के डेढ़ किलोमीटर लंबे घाटों का पुनरुद्धार भी इस योजना में शामिल है। श्रद्धालु इस पैड़ी से सप्त देवालय सर्किट और बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। पहले चरण में 713 मीटर क्षेत्र में निर्माण होगा। घाटों की सीढ़ियां, छतरियां और अन्य संरचनाएं भी भव्य रूप में पुनर्निर्मित की जाएंगी।

पैड़ी को फसाड लाइटिंग और फुट लाइटिंग से सजाया जाएगा। योजना के तहत यमुना जल को चैनल के माध्यम से घाटों तक लाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु स्नान और आचमन कर सकें। आगे इस पैड़ी को सिग्नेचर ब्रिज से जोड़ने की भी योजना है, जिससे श्रद्धालु सीधे बांके बिहारी कोरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!