Lohri 2024: 13 या 14 जनवरी कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व ? जानें सही date

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Jan, 2024 06:50 AM

lohri

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी स्टार्टिंग हो जाती है। जनवरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lohri 2024: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी स्टार्टिंग हो जाती है। जनवरी माह में सबसे पहला पर्व होता है लोहड़ी का। सिखों और पंजाबियों के लिए ये पर्व बहुत ही मायने रखता है। ये त्योहार मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व को सुख और समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोहड़ी पर रात में आग जलाते हैं और कटी फसल का भोग लगाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर के अपना आभार प्रकट करते हैं। तो चलिए अब जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व। 

PunjabKesari Lohri

When will Lohri be celebrated कब मनाई जाएगी लोहड़ी
पंचांग के मुताबिक  मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। इसके मुताबिक 15 जनवरी को सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं और इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 5: 34 मिनट से शुरू होगा और रात में 8:12 मिनट पर इसका समापन होगा। 

PunjabKesari Lohri

Importance of lohri लोहड़ी का महत्व 
लोहड़ी का ये पावन पर्व फसल की कटाई और नई फसल के बोने से संबंधित है। देवताओं के सामने अपना आभार प्रकट करने के लिए आग में रेवड़ी, तिल, मूंगफली और गुड़ अर्पित करते हैं। 

PunjabKesari Lohri

Story of Dulla Bhatti दुल्ला भट्टी की कहानी
मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी के दिन इस कहानी को विशेष रूप से सुना जाता है। किवदंतियों के अनुसार अकबर के समय में दुल्ला भट्टी पंजाब में रहता था। उस दौरान जब संदल बार में लड़कियों को बेचा जा रहा था तब दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की रक्षा की थी और उनकी शादी करवा दी थी। तब से दुल्ला भट्टी की कहानी हर लोहड़ी पर सुनाई जाती है। 

PunjabKesari Lohri

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!