भोलेनाथ के भाग्य बदल देने वाले चमत्कारी उपाय

Edited By Updated: 24 Nov, 2018 03:39 PM

lord shiva

भगवान शंकर बहुत भोले हैं। उन्हें एक लोटा जल अर्पित करें तो भी वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से किस्मत का ताला .....

भगवान शंकर बहुत भोले हैं। उन्हें एक लोटा जल अर्पित करें तो भी वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की प्रत्येक प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रानुसार भोलेनाथ के लिंग स्वरूप के पूजन से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं अौर व्यक्ति को मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। 

भाग्य बदल देने वाले भोलेनाथ के चमत्कारी उपाय 

जल अर्पित करते समय शिवलिंग को दोनों हथेलियों से रगड़ने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। 

सुनसान स्थान पर स्थित शिव मंदिर में दीपक प्रज्वलित करने से प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। 

बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिल्वपत्र कटे-फटेे नहीं होने चाहिए। 

जल में दूध अौर काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से रोगों से छुटकारा मिलता है।

शिव के विवाह सम्बंधित चमत्कारी उपाए  

विवाह या वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए केसर मिश्रित जल शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में आ रही बाधाअों से मुक्ति मिलती है। 

जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से कुडंली में शनि दोषों से राहत मिलती है। 

शिवलिंग पर दुर्वा अर्पित करने से लंबी उम्र होती है अौर भोलेनाथ के साथ श्रीगणेश की भी कृपा प्राप्त होती है।

शंकर भोलेनाथ मंत्र सिद्धि के उपाय

प्रतिदिन शिवलिंग पर चमेली के फूल अर्पित करें अौर ऊं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से गाड़ी की चाह रखने वालों को लाभ प्राप्त होगा। 

नियमित शिवलिंग पर आंकड़े के फूल अर्पित करने से व्यक्ति की संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

शिवलिंग पर प्रतिदिन धतूरा चढ़ाने से घर अौर संतान से संबंधित परेशानियां दूर होती है। 

बहुत प्रयासों के बाद भी सफलता न मिले तो प्रतिदिन शिवलिंग का पूजन करने से लाभ प्राप्त होगा। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!