Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये अचूक उपाय, दूर होगा मांगलिक दोष और मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 08:45 AM

hanuman jayanti

Hanuman Jayanti Mangal Dosh Upay: हिंदू धर्म में चैत्र मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Hanuman Jayanti Mangal Dosh Upay: हिंदू धर्म में चैत्र मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2026 में हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी भय, कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए विशेष उपाय मांगलिक दोष को शांत करने में भी बेहद प्रभावी माने जाते हैं।

Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती पर करें ये विशेष उपाय

सिंदूरी चोला चढ़ाएं
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय मंगल दोष को शांत करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

Hanuman Jayanti

सुंदरकांड का पाठ करें
इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह उपाय मानसिक शांति और साहस प्रदान करता है।

Hanuman Jayanti

राम नाम का जाप करें
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए ‘राम-राम’ का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि जहां श्रीराम का नाम लिया जाता है, वहां हनुमान जी स्वतः उपस्थित होते हैं।

लड्डू और फूल का भोग लगाएं
हनुमान जी को लाल गुलाब के फूल और बूंदी या बेसन के लड्डू अर्पित करें। इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ फल मिलने लगते हैं।

Hanuman Jayanti

बजरंग बाण का पाठ करें
हनुमान जयंती के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।

दान करें गुड़ और मसूर दाल
बंदरों को गुड़-चना खिलाएं या जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। इससे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

Hanuman Jayanti
हनुमान चालीसा का पाठ करें
इस दिन मंदिर में या घर पर श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें। सामूहिक रूप से पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।

हनुमान जयंती का धार्मिक महत्व
हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है। उन्हें ‘संकटमोचन’ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं।

हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा करने से शनि दोष, मांगलिक दोष, भय, रोग, कर्ज और शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है।

Hanuman Jayanti

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!