लव राशिफल 2 जनवरी-​​​​​​​ लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो

Edited By Updated: 02 Jan, 2022 09:28 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके जीवन में नई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके जीवन में नई उमंगें उठने वाली हैं, कोई अनजान आपकी लाइफ में दस्तक दे सकता है। जिसके साथ समय बिताकर आपका तन और मन रोमांटिक हो जाएगा। सारा दिन खूब मजा करेंगे

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव-लाइफ में रोमांस का जोर बना रहेगा, पार्टनर के साथ आप कुछ निजी पलों का एहसास करेंगे। सिंगल के लिए नया साल प्यार के कई अवसर लेकर आएगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा, आपसी बहस से बचें। प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ का आनंद लेने में यत्न करने पड़ेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मैरिड कपल का कहीं अकेले बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बहुत सारी खरीददारी करने का भी मौका मिलेगा, कुवारों की लव लाइफ आरंभ होने के पूरे-पूरे चांस हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज परिवार में मित्र-रिश्तेदारों का आना रहेगा, सारा दिन उन में व्यस्त रहेंगे, साथी को समय देने का समय नहीं मिलेगा। सिंगल अपने अकेलेपन का हल निकालेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिश्ते में कुछ परेशानी हो सकती है, जिस वजह से मूड ऑफ रहेगा। साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्यार का इजहार या शादी की बात करने वाले हैं तो समय अच्छा है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) बिगड़े रिश्तों की नई शुरूआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) वृश्चिक राशि- दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा, थोड़ा आपसी बहस से बचें। अपके प्रियतम आपसे प्रेम जताएंगे और स्नेह करेंगे। कुवारों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) ऑफिस में काम करने वालों की जिंदगी में कोई उम्मीद की किरण बनके आने वाला है, जिसके नाम आप अपना तन-मन तक समर्पित करने को तैयार होंगे। कुंवारों के जीवन से अकेलापन खत्म होता नजर आ रहा है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। आपका प्रियतम आपसे कोई ऐसी डिमांड कर सकता है, जिसे आप खुशी-खुशी पूरा भी करेंगें। लव बर्ड्स अपने प्रिय से मिलकर खुश हो जाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में गजब का आकर्षण बना रहेगा। जिससे रिलेशनशिप और स्ट्रांग होगा। कपल्स का दूर कहीं एकांत में टाईम स्पेंड करने का प्रोग्राम बनेगा। अनमैरिड लोग डेट पर जा सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) कपल्स को एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तें में आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल डेटिंग का आनंद ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!