लव राशिफल 21 मई- दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार, क्या कीजै

Edited By Updated: 20 May, 2025 02:00 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पुरानी यादें आज कुछ ताज़ा करेंगी, कोई बात या मुलाकात भावुक बना सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताना आज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पुरानी यादें आज कुछ ताज़ा करेंगी, कोई बात या मुलाकात भावुक बना सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताना आज थेरपी जैसा महसूस होगा। सिंगल्स को भी दिल की गहराई महसूस होगी।
पल जो सहेजें: आज का आलिंगन, कल की मजबूती बन सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपकी मौजूदगी आज किसी के दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। प्रेम में थोड़ा आत्मविश्वास और थोड़ा सी नरमी यही जादू है। जो पहले दूर था, वो आज नज़दीक महसूस होगा।
पल जो सहेजें: इगो को थोड़ा झुकाइए, प्यार खुद उठकर आ जाएगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) बातें बहुत होंगी लेकिन असली भावनाएं कुछ और कहेंगी। पार्टनर से फ्लर्ट के मूड में रहेंगे लेकिन भावनात्मक जुड़ाव भी गहराता दिखेगा। सिंगल्स के लिए चैट का सिलसिला दिल तक जा सकता है।
पल जो सहेजें: हल्की-फुल्की बातों में भी दिल की सच्चाई छिपी होती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आपका धैर्य आज रिश्ते की नींव को मज़बूती देगा। पार्टनर की चुप्पी को समझने की कोशिश करें, शायद वो किसी उलझन में है। सिंगल्स के लिए कोई अनजाना चेहरा जाना-पहचाना लग सकता है।
पल जो सहेजें: आंखों की ख़ामोशी बहुत कुछ कहती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ अधिक स्पष्ट रहेंगे। जिससे प्रेम करते हैं, उसे अपने भीतर की बातें साझा करने का मन करेगा। अगर सिंगल हैं तो किसी के हाव-भाव आज कुछ खास लग सकते हैं।
पल जो सहेजें: अनकहे जज़्बात को शब्द देने की कोशिश करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप अपने दिल के सवालों का विश्लेषण ज़्यादा कर सकते हैं मगर प्यार तर्क से नहीं, एहसास से चलता है। पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल्स को कोई मौजूद लेकिन अनकहा रिश्ता महसूस हो सकता है।
पल जो सहेजें: कभी-कभी उत्तर सोचने में नहीं, महसूस करने में होता है। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्यार में संतुलन आज थोड़ा डगमगा सकता है। आप ज़्यादा दे रहे हैं या ले रहे हैं, सोचें। पार्टनर के साथ छोटी-सी यात्रा या मुलाक़ात मन हल्का कर सकती है। सिंगल्स को कोई मिरर टाइप इंसान मिल सकता है।
पल जो सहेजें: जहां दिल का संतुलन हो, वही सच्चा रिश्ता होता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज दिल और चाह दोनों तेज़ हैं। अगर किसी के लिए भावना है तो उसे ज़ाहिर करें। पार्टनर के साथ ईमानदारी सबसे बड़ा तोहफा होगी। सिंगल्स को आज अनुभव वाला क्रश हो सकता है।
पल जो सहेजें: डर को छोड़ो, दिल को खोलो।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दिल घूमने के मूड में है, प्यार में भी और जिंदगी में भी। पार्टनर के साथ कुछ नया करने का मन बनेगा। सिंगल्स के लिए कोई राह चलते दिल में उतर सकता है।
पल जो सहेजें: कभी-कभी अनजाना रास्ता सबसे सही मोड़ होता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज भावनाएं भीतर गहराई से उठेंगी लेकिन चेहरे पर ज़ाहिर नहीं होंगी। किसी को याद कर सकते हैं जिसे आप ज़ाहिर नहीं कर पाए थे। पार्टनर को थोड़ा स्पेस देना अच्छा होगा।
पल जो सहेजें: ज़रूरी नहीं कि हर बात कही जाए कुछ भावनाएं चुप रहकर भी जुड़ती हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपका दिमाग और दिल थोड़े अलग दिशा में चलेंगे। जिससे जुड़े हैं, उसके इरादों को समझने में थोड़ा समय लग सकता है। सिंगल्स आज किसी खास की मानसिक गहराई से आकर्षित हो सकते हैं।
पल जो सहेजें: विचारों से नहीं, वाइब से कनेक्शन बनता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
आज प्यार पूरी तरह से फीलिंग्स में डूबा रहेगा। पुराने रिश्तों की गंध भी हवा में महसूस हो सकती है। पार्टनर की एक छोटी बात दिल को छू सकती है। सिंगल्स के लिए कोई सपना असलियत से टकरा सकता है।
पल जो सहेजें: जब मन चुप हो और दिल बोले, वही सच्चा प्यार होता है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!