लव राशिफल 8 सितंबर- दिल कहे के आज तो छुपा लू तुमको पनाहो में

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 06:40 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पुराने झगड़े खुद ब खुद सुलझ सकते हैं। अगर दिल की बात कहनी है, तो ये समय अच्छा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पुराने झगड़े खुद ब खुद सुलझ सकते हैं। अगर दिल की बात कहनी है, तो ये समय अच्छा है। सिंगल हैं तो कोई खास व्यक्ति आपके आसपास हो सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज भावनाएं गहराई में होंगी। अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों को आज कोई आकर्षित कर सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो प्यार में थोड़ा धैर्य रखें। शादीशुदा लोग किसी भी फैसले को लेकर जल्दबाजी न करें। सिंगल लोगों की कोई पुराने समय की यादें ताज़ा हो सकती हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो बात आगे बढ़ सकती है। विवाहित लोगों के लिए भी खास लम्हे बनेंगे। सिंगल एक्स की यादों के भुलाने का प्रयास करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जिम्मेदारियों के बीच प्यार के लिए समय निकालना होगा। पार्टनर से बातचीत करें, तो रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल के सिर पर क्रश को पाने का जुनून सवार रहेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दिल की बात जुबान पर लाना आज फायदेमंद रहेगा। अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे साझा करें। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दोस्ती आज प्यार का रूप ले सकती है। अपने दिल की बात बताने का अच्छा समय है। साथी की कुछ अनकही बातें सामने आ सकती हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आप खुलकर अपने जज़्बात बयां करेंगे। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। सिंगल लोगों को दिलचस्प अनुभव हो सकता है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो गलतफहमियों से बचें और छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाएं। शादीशुदा लोग बातों को खुलकर कहें, वरना मनमुटाव हो सकता है। सिंगल क्रश के साथ लंच पर जा सकते हैं।
 
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्तों में नया संतुलन बन सकता है। यदि कुछ समय से दूरी थी, तो अब मेल-मिलाप के योग हैं। सिंगल के किसी के लिए बढ़ रहे प्यार के तरंगों को महसूस करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतें, वरना बात बढ़ सकती है। लव लाइफ में  रोमांस की बहार छाई रहेगी। अगर सिंगल हैं तो दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझें और छोटे सरप्राइज से उन्हें खुश करें। जो लोग सिंगल हैं, वो अपने नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!