Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jul, 2026 10:10 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा,
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, समझदारी से काम लें। सिंगल दोस्त की सलाह लेकर क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के द्वारा की गई कोशिश आपके प्यार को ऊंचाइयों तक ले जाएगी। सिंगल का एक्स के साथ दोबारा मिलन हो सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपका समवन स्पेशल आपके साथ एकांत में समय बिताकर आपको हर सुख प्रदान करेगा। सिंगल क्रश को इम्प्रेस करने का मौका नहीं छोड़ेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर आपके करीब आने के लिए कुछ छोटे-छोटे नटखट प्रयास करेंगे, जो आपके रिश्ते को और भी गहरा बना देंगे। सिंगल अपना एक तरफा प्यार पाने के लिए तड़पेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज दिल और दिमाग बस साथी के ख्यालों में खोया रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया पर किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रोमांटिक लाइफ की बोरियत को दूर करने के लिए साथी आपके लिए एक रोमांटिक डिनर डेट प्लान करेंगे। सिंगल नए रिलेशनशिप में प्रवेश करने से पहले थोड़ा ब्रेक लेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी से रोमांस की उम्मीद न रखें, किसी का गुस्सा वो आप पर निकाल सकते हैं। अंतरंग पलों को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। सिंगल पर किसी को अपना बनाने का जुनून चढ़ेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर अपने जीवन के फैसले लेने के लिए आपकी राय को बहुत तवज्जो देंगे। रिलेशनशिप स्ट्रांग रहेगा। सिंगल और क्रश के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ को लेकर साथी का दबाव रहेगा। उनका वाइल्ड बिहेवियर रिश्ते में खिन्न पैदा करेगा। सिंगल पुराने प्यार को टीज़ करना छोड़कर पूरी तरह उनके प्रति सीरियस हो जाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ घूमने जाएंगे, रोमांटिक फीलिंग को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। सिंगल के जीवन में किसी खास की धमाकेदार एंट्री होगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांस के पल बिताने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। पार्टनर से कोई स्पेशल गिफ्ट मिलेगा। सिंगल की आंखें क्रश को देखने के लिए बेचैन रहेंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पुराने समय में आपके द्वारा की गई गलती का हर्जाना आज भुगतना पड़ सकता है इसलिए पार्टनर को लेकर कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। सिंगल अकेले बैठकर अपने प्यार को पाने का प्लान बनाएंगे।