Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2026 01:35 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की किसी बात को दिल पर लगाने से रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है, कूल रहें।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की किसी बात को दिल पर लगाने से रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है, कूल रहें। सिंगल अपने पुराने रिश्ते को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी का तन और मन थोड़ा कमजोर रहेगा। इस वजह से लव लाइफ से असंतुष्ट रहेंगे। सिंगल लोग अपने अकेलेपन को दूर करने का प्रयास करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) साथी का एक स्पर्श तन-मन में लगी आग को भड़काने का काम करेगा, इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सिंगल सोशल मीडिया पर किसी से फ्लर्ट करके अपना टाइम पास करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर की मांग को पूरा करने के लिए थोड़ा सोच-विचार करेंगे। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, वो साथी की एक झलक देखने को तरस जाएंगे। सिंगल एक तरफा मोहब्बत में अपनी खुशी ढूंढ लेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर अचानक से कोई अनचाही जिद कर सकते हैं। प्यार में हार मानकर उनकी हर बात मानेंगे। सिंगल का ओवरकॉन्फिडेंस उनको महंगा पड़ेगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। रोमांटिक पलों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। सिंगल के जीवन में किसी खास के आने से दिन महक उठेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे भूलकर, फिर से नई शुरुआत करेंगे। लव लाइफ को जमकर एंजॉय करेंगे। सिंगल लोगों का मन प्रफुल्लित रहेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपके प्यार को परिवार की मोहर लग सकती है। शादीशुदा जातक अपनी लाइफ में चेंज लेकर आएंगे। सिंगल का बोल्ड लुक उनकी तरफ क्रश को आकर्षित करेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पुरानी यादें ताजा करने के लिए साथी आपको फिर से प्रपोज कर सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ पहले से मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। सिंगल शादी करने के लिए मान जाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी वजह से पार्टनर को आपसे दूर जाना पड़ सकता है। अन्य अपने प्रेम को लेकर बहुत पोसेसिव रहेंगे। क्रश के लिए तोहफा लाने में सिंगल का पैसा खर्च हो सकता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी की एक मुस्कान सारे दिन की थकावट को दूर करने का काम करेगी। अन्य अपनी लव लाइफ को खूब एन्जॉय करेंगे। सिंगल फिर से किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगा। इस वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। सिंगल जातक अपने प्यार को पाने के लिए इधर-उधर भटकेंगे।