Lucky zodiac sign: 2022 में चमकने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत

Edited By Updated: 24 Dec, 2021 07:57 AM

lucky zodiac sign

साल 2021 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हर कोई अपने नए साल को लेकर बेहद उत्साहित है और हर व्यक्ति यही चाहता है कि उनका नया साल मंगलमय रहें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नव वर्ष कुछ राशि वालों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2022 Lucky Rashiyan: साल 2021 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हर कोई अपने नए साल को लेकर बेहद उत्साहित है और हर व्यक्ति यही चाहता है कि उनका नया साल मंगलमय रहें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नव वर्ष कुछ राशि वालों लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे साल 2022 किन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। तो आईए जानते हैं-

PunjabKesari Lucky zodiac sign
भाग्यशाली राशियों में सबसे पहली राशि है मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नए साल की शुरुआत काफी अच्छी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो तरक्की के जबरदस्त योग देखने को मिल रहे हैं। जो कार्य साल 2021 में रुके हुए थे, वो कार्य इस साल पूरे अवश्य होंगे। शिक्षा के क्षेत्र कि यदि बात की जाए तो छात्रों को अपार सफलता मिलने के योग हैं लेकिन यदि छात्रों ने मेहनत कि तभी उन्हें फल की प्राप्ति होगी। नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।  

दूसरे नं पर है वृषभ राशि
अगर बात करें वृषभ राशि के जातकों की तो इनके लिए नया साल नई उम्मीद और उत्साह लेकर आएगा। इस साल आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपको तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। इस साल आप धन व्यय करने की बजाय धन संचय करने ओर जोर देंगे और उसमें सफल भी होंगे। आपको आय के कई साधन प्राप्त होंगे, अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश आपके लिए फलदायी साबित होगा। कुल मिलकर साल 2022 आपको बहुत से लाभकारी परिणाम देकर जाएगा।
PunjabKesari Lucky zodiac sign

लकी राशियों में अगली राशि है सिंह
सिंह राशि के जातकों को साल 2022 में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का नए साल पर आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। जिस कारण आप बिना किसी बाधा के अपने समस्त कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य कि दृष्टि से देखा जाए तो नया साल आप में भरपूर जोश भर देगा। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इसमें भी आपको खास मुनाफा हो सकता है। नए साल पर आय के नए स्रोत होने के भी प्रबल संकेत हैं।

अगली राशि है कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। साल 2022 में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आप अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। यदि बात की जाए आपके प्रेम संबंधों की तो जीवन आपके प्रेम सबनध जीवन में सकरात्मकता लाने का कार्य करेंगे। इस साल आपको कार्य संबंधी यात्रा करने को भी मिल सकती है। आय में वृद्धि की चाहत के कारण आप नौकरी में भी परिवर्तन कर सकते हैं। इस नए साल पर आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है।

अंतिम राशि है धनु
धनु राशि के जातकों की किस्मत पर साल 2022 में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। नए साल पर आपको हर आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आप जितनी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे, उन सभी का समाधान साल 2022 में देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो छात्रों को अपनी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होने की संभावना है। रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है। कार्यस्थल की बात करें तो धनु राशि के जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है।

PunjabKesari Lucky zodiac sign

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!