Maa vaishno devi: वैष्णो देवी भवन की यात्रा बहाल, नए मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू

Edited By Updated: 20 May, 2022 08:27 AM

maa vaishno devi

वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित हिमकोटी के पास लगी आग पर गत देर रात्रि को प्रशासन द्वारा काबू पा लिया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह यात्रा को बहाल कर दिया गया। हालांकि प्रशासन द्वारा नए मार्ग से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित हिमकोटी के पास लगी आग पर गत देर रात्रि को प्रशासन द्वारा काबू पा लिया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह यात्रा को बहाल कर दिया गया। हालांकि प्रशासन द्वारा नए मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही को दोपहर बाद बहाल किया गया जिसके बाद नए मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। 

वहीं, नया मार्ग बहाल होने के बाद उक्त मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा को भी बहाल कर दिया गया। गौर रहे कि त्रिकुटा पर्वत पर पिछले 2 दिनों से आग का तांडव जारी था जिसके चलते प्रशासन द्वारा एहतियातन नए मार्ग को बंद रखा गया था। 

हालांकि इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल रखा गया था। वहीं, नया मार्ग बंद होने के चलते पुराने मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही।  

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!