Vaishno Devi Yatra: भूस्खलन से हिमकोटी मार्ग बंद, वैष्णो देवी यात्रा पुराने रास्ते से बहाल

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 07:36 AM

vaishno devi yatra

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए महत्वपूर्ण अर्धकुंवारी-हिमकोटी ट्रैक पर ठंडे नाले के पास बीती रात भूस्खलन होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने एहतियाती कदम उठाते हुए मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी।

कटड़ा (अमित): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए महत्वपूर्ण अर्धकुंवारी-हिमकोटी ट्रैक पर ठंडे नाले के पास बीती रात भूस्खलन होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने एहतियाती कदम उठाते हुए मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी। इस मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया। हालांकि माता वैष्णो देवी की यात्रा पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल है। खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रुकी हुई थी।

हिमकोटी ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही संबंधित टीमों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा स्थिति का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सहित बैटरी कार सेवा को भी बंद रखा गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!