Magh Purnima Daan: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान और बन जाएं धनवान

Edited By Updated: 21 Feb, 2024 07:12 AM

magh purnima daan

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल माघ महीने में पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ मास में आने के कारण इस तिथि को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा के नाम से भी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima 2024 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल माघ महीने में पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ मास में आने के कारण इस तिथि को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य के साथ धन की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है और श्रीहरि की विशेष कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किस राशि के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari Magh Purnima Daan
Aries Horoscope मेष राशि
माघ पूर्णिमा के दिन मेष राशि वाले सूर्य की पूजा करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही लाल रंग के कपड़े में बांध कर गुड़, चना, गेहूं और तांबे आदि जैसी चीजों का दान करें।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग इस दिन सफेद रंग के कपड़े में दही, चावल, तेल और चांदी का दान करें।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
इस दिन मिथुन राशि के लोग पानी में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें और हरे रंग के वस्त्र और हरे मूंग का दान करें।

Cancer Horoscope कर्क राशि
माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के लोग सफेद रंग के वस्त्र में चांदी, चावल, दूध या मोती रत्न का दान करें।

 Leo Horoscope सिंह राशि
सिंह राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र में सोना, केसर और लाल रंग का दान कर सकते हैं।

Virgo Horoscope कन्या राशि
कन्या राशि के लोग इस दिन हरे कपड़े में हरी सब्जियां, फल और पन्ने का दान कर सकते हैं।

PunjabKesari Magh Purnima Daan
Libra Horoscope  तुला राशि
माघ पूर्णिमा वाले दिन इस राशि के लोग नीले रंग के कपड़े में तांबा, कांसा आदि का दान करें।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े में लपेटकर मसूर की दाल, गुड़, और लाल चंदन का दान कर सकते हैं।

Sagittarius Horoscope धनु राशि
माघ पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोग पीले फूल, पीली मिठाई और पीले रंग का दान करें।

Capricorn Horoscope मकर राशि
माघ पूर्णिमा के दिन मकर राशि के जातक काले तिल, उड़द की दाल और काले कपड़े का दान करें।

Aquarius Horoscope कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग इस दिन अन्न और वस्त्र का दान करें और साथ ही नीले रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

Pisces Horoscope मीन राशि
माघ पूर्णिमा के दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इस दिन पीली चीज, पुस्तक, शहद और लाल वस्त्र का दान करें। 

PunjabKesari Magh Purnima Daan

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!