Mahabrahmrishi Shree Kumar Swami Ji: आज व कल भगवान श्री राम व मां दुर्गा का विशेष पाठ प्रदान करेंगे महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

Edited By Updated: 24 Feb, 2024 06:44 AM

mahabrahmrishi shree kumar swami ji

श्री देवी तालाब मंदिर में 24-25 फरवरी को दिव्य बीज मंत्र वार्षिकोत्सव एवं प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के आयोजन की सूचना जब श्रद्धालुओं को

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (विशेष): श्री देवी तालाब मंदिर में 24-25 फरवरी को दिव्य बीज मंत्र वार्षिकोत्सव एवं प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के आयोजन की सूचना जब श्रद्धालुओं को मिली तो उनके मन उत्साह से भर गए।

परम पूज्य महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी के आगमन की सूचना से वहां भारी उमंग-तरंग देखने को मिल रही है। समागम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समागम आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पोस्टर शहर में लगाए गए हैं।

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने पंजाब और आस-पास के राज्यों से आने वाले भाई-बहनों के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। इस समागम में अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना है।

समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के शुभ अवसर पर परम पूज्य सद्गुरु देव जी भगवान श्री राम व मां दुर्गा का विशेष पाठ प्रदान करेंगे। जिन रोगों का इलाज मैडीकल साइंस नहीं कर पाई वह दैवव्यापाश्रय चिकित्सा द्वारा संभव हुआ है। परम पूज्य सद्गुरुदेव ने महिलाओं की यू.टी.आई. की समस्या के निवारण के लिए वी वंडर वॉश औषधि की खोज की  है जबकि आधुनिक मैडीकल साइंस के पास इसका कोई इलाज नहीं है। समागमों में सुनाए गए अनुभव इसके साक्षात प्रमाण हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!