Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर 1 करोड़ लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

Edited By Updated: 13 Jan, 2022 10:16 AM

makar sankranti

मकर संक्रांति के पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने इस बार विशेष तैयारी की है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): मकर संक्रांति के पर्व को और अधिक खास बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने इस बार विशेष तैयारी की है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन देश-विदेश के 75 लाख से अधिक लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक सूर्य नमस्कार करेंगे। आयुष मंत्रालय का लक्ष्य 75 लाख लोगों को सूर्य नमस्कार से जोड़ने का है लेकिन अनुमान है कि इस कार्यक्रम में एक करोड़ से अधिक लोग वर्चुअली जुड़ेंगे।

आयुष मंत्रालय ने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंक उपलब्ध करवाए हैं, जिस पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने-अपने घरों में रहकर वर्चुअली इससे जुड़ेंगे, साथ ही वह अपना सूर्य नमस्कार का वीडियो भी आयुष मंत्रालय को भेज सकते हैं, इसके बाद आयुष मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल के द्वारा सुबह 7 बजे होगा। अलग-अलग देशों में ये सूर्योदय के समय शुरू होगा। 75 लाख सूर्य नमस्कार के इस महा अभियान से आयुष मंत्रालय के साथ-साथ शिक्षा, खेल मंत्रालय जैसे कई मंत्रालयों और देश-विदेश के कई योग संस्थान भी जुड़ रहे हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!