Market Astrology (7 से 13 मई तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्केट पर प्रभाव

Edited By Updated: 07 May, 2025 06:45 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (7 से 13 मई तक) के प्रारंभिक हिस्से में बुध अपना राशि परिवर्तन करता है। बुध मीन राशि पर से निकल कर मेष राशि पर प्रवेश करता है किन्तु सप्ताह के आखिरी हिस्से में सूर्य तथा मंगल नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। बुध...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (7 से 13 मई तक) के प्रारंभिक हिस्से में बुध अपना राशि परिवर्तन करता है। बुध मीन राशि पर से निकल कर मेष राशि पर प्रवेश करता है किन्तु सप्ताह के आखिरी हिस्से में सूर्य तथा मंगल नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। बुध के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग तथा मार्कीट से जुड़े अन्य पहलुओं की समीक्षा करने से मालूम देता है कि यह सप्ताह इंपोर्टैंट होगा क्योंकि इसमें भी एक रुख की पकड़ मार्कीट पर बनी रहेगी। सप्ताह के दौरान होने वाली संभावित उठापटक के दृष्टिगत काम लिमिट का ही रखना सही रहेगा।

ज्यों तो आलोच्य सप्ताह में भी तेजी का रुख बने रहने की आशा होगी। तो भी 7 मई को बने रुख को ज्यादा वेट देना ठीक रहेगा, क्योंकि इस दिन जो भी रुख बन गया वह पक्के तौर पर सप्ताह भर बना रहेगा, इस सप्ताह में 7, 12, 13 मई खास दिन, किन्तु 7 मई को एक तरफा झटका आने की आशा।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में यदि 7 मई को रेटों में उछाल वाला रुख बना रहे तो आगे तेजी समझें बीच में 12, 13 मई को उठापटक होगी। पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में आलोच्य सप्ताह में भी तेजी की पैठ बनी रहेगी। शेयर मार्कीट में यदि 7 मई को खुलते बाजार तेजी का झटका आ जाए तो समझें कि आगे सप्ताहांत तक तेजी की पकड़ मार्कीट पर बनी रहेगी, बीच में 12 मई को किसी समय मजबूती में मंदी का रिएक्शन आ सकता है।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 7 मई को बने रुख को देख कर उसके मुताबिक काम करना सही रहेगा। वैसे बीच में 12 मई को मजबूती के बीच किसी समय मंदी का रिएक्शन आ सकता है, 13 मई को उठापटक होती रहेगी। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 7 मई को तेजी के झटका की आशा, नोट करें कि यदि 7 मई को सचमुच तेजी का झटका आ गया तो फिर आगे तेजी पक्की समझें।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मांस तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 7 मई वाला रुख आगे सप्ताहांत तक चलेगा-12,13 मई घटा-बढ़ी। हाजिर मार्कीट में बिकवाल काम करने से बचता दिखाई देगा, जबकि लवाल खरीदारी के काम में एक्टिव रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!