Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2026 11:37 AM

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब के मक्का शहर के पास ड्रोन हमले की कोशिश किए जाने के बाद, इस्लामाबाद मक्का समझौते के तहत अपना दायित्व निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस्लामाबाद (एजैंसी): पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब के मक्का शहर के पास ड्रोन हमले की कोशिश किए जाने के बाद, इस्लामाबाद मक्का समझौते के तहत अपना दायित्व निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आसिफ ने कहा कि मक्का समझौता हम पर लागू होता है और हम अपना कर्त्तव्य निभाएंगे। पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब ने 7 अगस्त को मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते में सामूहिक प्रतिरोध करने की बात कही गई है और इसमें यह प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला होने की स्थिति में उसे उन सभी पर हमला माना जाएगा।
आसिफ के ये बयान बुधवार को उस वक्त आए, जब सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शहर के दक्षिण में हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को मार गिराया है। इसके बाद, मंगलवार को मक्का शहर समेत सऊदी अरब के पश्चिमी तट के कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा या सैन्य रणनीति पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करेगा।