Mithun Sankranti 2023: सूर्यदेव के इस गोचर से इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2023 08:30 AM

mithun sankranti

जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उसे संक्रांति कहते हैं। जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं, उस संक्रांति को उसी नाम से जाना जाता है। आज सूर्य वृष राशि से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Sankranti 2023: जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उसे संक्रांति कहते हैं। जिस राशि में ये प्रवेश करते हैं, उस संक्रांति को उसी नाम से जाना जाता है। आज सूर्य वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इसे मिथुन संक्रांति बोला जाएगा। हिंदू धर्म में सूर्य देव का विशेष महत्व है और जब ये गोचर करते हैं तो इसके बहुत से शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि सूर्यदेव के इस गोचर से किन राशियों को अपने जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Mithun Sankranti

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Which zodiac signs will benefit किन राशियों को होगा लाभ:

Gemini मिथुन राशि: सूर्य के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। बहन-भाई के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करें।

PunjabKesari Mithun Sankranti

Cancer कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। जो काम बीच में रुका हुआ था, वो पूरा हो जाएगा। आपके काम की वजह से मान-सम्मान मिलने की संभावना है। नौकरी या कारोबार से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो लाभ मिलने की संभावना है।

PunjabKesari Mithun Sankranti

Leo सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताकर मन को खुशी मिलेगी। अगर किसी नई जगह निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत ही शुभ है। स्वास्थ्य में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।

Scorpio वृश्चिक राशि: इस गोचर से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा और लाभ मिलने के चांस हैं। जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उसमें भी मुनाफा हो सकता है।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!