Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2026 10:58 AM

मेष- यह वीक आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी।
मेष- यह वीक आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अपने सीनियर की मदद लेंगे। बच्चों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स से बच कर रहे, फ्रॉड हो सकता है। स्वस्थ रहेंगे।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर- 8
वृष- इस वीक कुम्भ राशि के जातक किसी दूर की यात्रा पर जाएंगे। नौकरी करने वाले लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन इसके साथ खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। छात्रों के लिए मनचाही सफलता के योग बनेंगे। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ नंबर- 5
मिथुन- इस वीक ऑफिस में कोई खास और महत्वपूर्ण कार्य करने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अपना घर खरीदने का सपना पूरा होगा। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ होगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ नंबर- 2
कर्क- इस वीक कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होता हुआ नजर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन तथा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर में हलचल बनी रहेगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जाएगा। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- कुछ मीठा बनाकर गरीब बच्चों को बांटे।
शुभ रंग- मैरुन
शुभ नंबर- 7
सिंह- यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे आपको उसमें सफलता मिलती हुई नजर आएगी। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। हफ्ते के आखिर में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 5
कन्या- यह वीक आपके लिए बहुत सारी नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। हफ्ते के आखिर में घर के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 1
तुला- ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहना वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को इस वीक घर और कार्यक्षेत्र के तालमेल में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। जमीन-जायदाद को लेकर भाईयों के साथ विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वीक के आखिर में साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर उपासना करें।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 4
वृश्चिक- यह वीक आपके लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही रोजी-रोजगार से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हफ्ते के आखिर में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ नंबर- 7
धनु- यह सप्ताह व्यापार कर रहे जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के मन की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय- शिव परिवार की सेवा करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 9
मकर- ऑफिस के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदलता हुआ नजर आएगा। पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी के घर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों की किसी बात को दिल पर लगा लेंगे। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 2
कुंभ- इस सप्ताह किसी नए काम को शुरू करने के लिए लोन लेने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का समर्थन या सलाह लेने से लाभ हो सकता है। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। बात करें सेहत की तो माइग्रेन का दर्द परेशान करेगा, बेवजह का तनाव न लें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रुप से करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 5
मीन- इस वीक कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अपने जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस के कुछ हसीन पल एकांत में बिताने का मौका मिलेगा। जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 4