Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Oct, 2026 01:04 PM

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख-समृद्धि, धन-वैभव और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। अक्टूबर 2026 के अंत में शुक्र ग्रह की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 29 अक्टूबर को शुक्र देव का उदय होमे जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के...
Shukra Uday 2026 Zodiac Predictions : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख-समृद्धि, धन-वैभव और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। अक्टूबर 2026 के अंत में शुक्र ग्रह की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 29 अक्टूबर को शुक्र देव का उदय होमे जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पडे़गा। लेकिन दिवाली से ठीक पहले हो रहा है यह शुक्र उदय 3 विशेष के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी साबित होने वाला है। इन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक जीवन में अपार सफलता मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए शुक्र का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए वरदान समान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रोमशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो नए और आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को बड़े मुनाफे की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर और उदय करियर में एक नया मोड़ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग कला, मीडिया, फैशन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी पहचान और सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा और दिवाली का त्योहार आप अपार उत्साह और आर्थिक समृद्धि के साथ मनाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि भी शुक्र देव के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र उदय होते ही तुला राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया था, तो उससे अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यक्तिगत जीवन और वैवाहिक संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ