Mundan Muhurat 2025: साल 2025 में इन दिनों में करा सकते हैं अपने बच्चे का मुंडन जानें, Dates और शुभ संयोग

Edited By Updated: 29 Dec, 2024 04:00 AM

mundan muhurat 2025

मुंडन संस्कार जिसे बालसंस्कार भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक परंपरा है। यह संस्कार बच्चों के जीवन में पहली बार बालों की कटाई का कार्य होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mundan Muhurat 2025: मुंडन संस्कार जिसे बालसंस्कार भी कहा जाता है, भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक परंपरा है। यह संस्कार बच्चों के जीवन में पहली बार बालों की कटाई का कार्य होता है, जिसे विशेष धार्मिक नियमों और शुभ मुहूर्त में किया जाता है। मुंडन का उद्देश्य बच्चों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति, स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति लाना माना जाता है। मुहूर्त या कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखना बहुत ही जरुरी है। मुहूर्त में कोई भी मांगलिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं 2025 में मुंडन करवाने के लिए कौन से मुहूर्त बन रहे हैं।

Mundan sanskar Shubh Muhurat 2025 मुंडन संस्कार मुहूर्त 2025

30 जनवरी 2025, गुरुवार शाम 04:13 बजे से 31 जनवरी की सुबह 07:10 बजे तक
31 जनवरी 2025, शुक्रवार

सुबह 07:10 बजे से 01 फरवरी की, सुबह 04:15 बजे तक

 

4 फरवरी 2025 मंगलवार- सुबह 04:37 बजे से सुबह 06:38 बजे तक
7 फरवरी 2025, शुक्रवार शाम 06:41 बजे से 08 फरवरी की सुबह 07:06 बजे तक
10 फरवरी 2025 सोमवार- सुबह 07:03 बजे से शाम 07:00 बजे तक
17 फरवरी 2025, सोमवार सुबह 06:58 बजे से 18 फरवरी की सुबह 04:56 बजे तक
26 फरवरी 2025, बुधवार सुबह 06:49 बजे से 11:11 बजे तक

PunjabKesari Mundan Muhurat 2025

3 मार्च 2025, सोमवार शाम 06:04 बजे से 04 मार्च की सुबह 04:30 बजे तक
17 मार्च 2025, सोमवार सुबह 06:29 बजे से शाम 07:36 बजे तक
21 मार्च 2025, शुक्रवार सुबह 06:24 बजे से 22 मार्च की सुबह 01:46 बजे तक
27 मार्च 2025, गुरुवार सुबह 06:17 बजे से रात 11:06 बजे तक
31 मार्च 2025, सोमवार सुबह 06:13 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक

 

14 अप्रैल 2025, सोमवार सुबह 08:27 बजे से रात 11:59 बजे तक
17 अप्रैल 2025, गुरुवार दोपहर 03:26 बजे से 18 अप्रैल की सुबह 05:54 बजे तक
23 अप्रैल 2025, बुधवार सुबह 05:48 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 05:48 बजे तक
24 अप्रैल 2025, गुरुवार सुबह 05:47 बजे से सुबह 10:50 बजे तक

PunjabKesari Mundan Muhurat 2025

14 मई 2025, बुधवार सुबह 11:47 बजे से 15 मई की सुबह 5:31 बजे तक
15 मई 2025, गुरुवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 2:08 बजे तक
19 मई 2025, सोमवार सुबह 6:14 बजे से 20 मई की सुबह 5:28 बजे तक
28 मई 2025, बुधवार सुबह 5:24 बजे से 29 मई की दोपहर 12:30 बजे तक
29 मई 2025, गुरुवार रात 10:38 बजे से रात 11:18 बजे तक
30 मई 2025, शुक्रवार रात 9:23 बजे से 31 मई की सुबह 05:45 बजे तक

 

 6 जून 2025, शुक्रवार

सुबह 6:34 बजे से 07 जून की सुबह 04:50 बजे तक
11 जून 2025, बुधवार सुबह 5:22 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक
16 जून 2025, सोमवार सुबह 5:22 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक
26 जून 2025, गुरुवार दोपहर 1:27 बजे से 27 जून की सुबह 05:24 बजे तक
27 जून 2025, शुक्रवार सुबह 5:25 बजे से 28 जून की सुबह 05:25 बजे तक

PunjabKesari Mundan Muhurat 2025

2 जुलाई 2025, बुधवार सुबह 11:07 बजे से सुबह 11:59 बजे तक
4 जुलाई 2025, शुक्रवार शाम 4:33 बजे से 05 जुलाई की सुबह 05:27 बजे तक

मुंडन के लिए शुभ समय और महत्व
मुंडन संस्कार के दौरान, बच्चे के सिर से पहली बार बाल काटे जाते हैं। यह माना जाता है कि बालों का मुंडन करने से बच्चे की शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है। इस अवसर पर विशेष रूप से कुछ धार्मिक क्रियाएं भी की जाती हैं। मुंडन का आयोजन आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद 1 से 3 साल के भीतर होता है हालांकि यह परिवार की परंपरा और शास्त्रों के अनुसार अलग हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!