Shani Trayodashi 2026 : कब रखा जाएगा शनि त्रयोदशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 10:42 AM

shani trayodashi 2026

हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी व्रत का बहुत खास महत्व है। यह दिन शिव जी की पूजा के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है।

Shani Trayodashi 2026 : हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी व्रत का बहुत खास महत्व है। यह दिन शिव जी की पूजा के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तो उसे शनि प्रदोष या शनि त्रयोदशी व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों के छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही मन की  हर इच्छा पूरी होती है। तो आइए जानते हैं शनि त्रयोदशी व्रत के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

शनि त्रयोदशी शुभ मुहूर्त 2026
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जून 2026 को रात 10 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 28 जून 2026 को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि प्रदोष व्रत 27 जून को रखा जाएगा।     

शनि प्रदोष व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि त्रयोदशी का व्रत शिव जी की कृपा पाने के लिए बहुत खास माना जाता है।  इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं शनिदेव की कृपा से करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साड़ेसाती, महादशा या ढैय्या जैसा अशुभ समय चल रहा है, उनके लिए यह व्रत काफी फलदायी माना जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!