Nautapa Weather & Relief Details: नौतपा में बारिश व हवा चलने से गर्मी में राहत

Edited By Updated: 30 May, 2026 01:54 PM

nautapa weather and relief details

वर्तमान समय में नौतपा चल रहा है। नौतपा का न केवल धार्मिक बल्कि गहरा वैज्ञानिक महत्व भी है। माना जाता है कि नौतपा के दौरान धरती जितनी अधिक तपती है, मानसून उतना ही बेहतर होता है और आने वाले समय में अच्छी वर्षा की संभावना बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र में...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): वर्तमान समय में नौतपा चल रहा है। नौतपा का न केवल धार्मिक बल्कि गहरा वैज्ञानिक महत्व भी है। माना जाता है कि नौतपा के दौरान धरती जितनी अधिक तपती है, मानसून उतना ही बेहतर होता है और आने वाले समय में अच्छी वर्षा की संभावना बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र में इसे भगवान सूर्य की प्रचंड ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

दिल्ली में गुरुवार शाम हुई बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से शुक्रवार सुबह कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान एक दिन पहले दर्ज 28.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 25.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम संबंधी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया था।  विभाग ने दोपहर और शाम के समय बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था, है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाके में हवा चलने के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आईएमडी के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, शहर के मानक केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान पालम में 24.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 24 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सभी सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस कम हैं।
 
आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आया और यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में चार मिलीमीटर, पालम में 4.3 मिलीमीटर और आयानगर में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड में नाममात्र बारिश हुई, जबकि रिज में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई।  देर शाम तक राजधानी के आसमान में बादल छाया हुआ था तथा हवा के झोकें चल रहे थे। 

मौसम विभाग के अनुसार अब 31 मई तक आंधी व राहत की बारिश होगी। इससे तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी का तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।  शुक्रवार को विभाग ने हल्की बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि अगले हफ्ते से तापमान में फिर से इजाफा होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!