Navratri Dream Meaning: नवरात्रि के दौरान सपनों में माता दुर्गा दिखाई देना क्या दर्शाता है?

Edited By Updated: 23 Sep, 2025 06:02 AM

navratri dream meaning

सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri Dream Meaning: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सफलता का मार्ग खुलता है। माना जाता है कि नवरात्रि के समय मां दुर्गा अपने भक्तों को कई प्रकार के संकेत सपनों के माध्यम से भी देती हैं। तो आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के सपने में दिखाई देना किसी बात का संकेत देता है।

PunjabKesari Navratri Dream Meaning

मां दुर्गा का अशीर्वाद देते हुए दिखाई देना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा सपने में किसी को आशीर्वाद देते हुई दिखाई देती है, तो समझ जाए कि अब तक चल रही परेशानियां या कठिनाइयां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। और देवी की कृपा आप पर हमेशा बनमी रहेगी।

माता दुर्गा का क्रोधित रूप में दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान अगर किसी से सपने में मां दुर्गा कोधित रूप में दिखाई दे तो यह सपना दर्शाता है कि आप सही मार्ग से भटक चुके हैं और आपको इसके लिए माता रानी से माफी मांग कर अपने सही राह का चयन करना चाहिए।

PunjabKesari Navratri Dream Meaning

माता रानी का श्रृंगार किए हुए दिखाई देना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान अगर माता रानी आपके सपने में श्रृंगार किए हुए दिखाई दे तो समझ जाए कि परिवार में सौहार्द बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। देवी का संकेत है कि मेहनत का उचित फल शीघ्र ही प्राप्त होगा।

मां दुर्गा का मुस्कुराते हुए दिखाई देना
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा अगर सपने में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ये सपना ये भी दर्शाता है कि शीघ्र ही कोई शुभ समाचार या जीवन में बड़ा परिवर्तन हो सकता है, जो आपके पक्ष में होगा।

PunjabKesari Navratri Dream Meaning
 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!