Navratri shopping: नवरात्रि से पहले और 9 दिन में करें इन चीजों की Shopping, शुभ परिणामों की होगी प्राप्ति

Edited By Updated: 20 Sep, 2025 06:39 AM

navratri shopping

Navratri Shopping 2025: नवरात्रि से पहले और 9 दिन घर में लाए जाने वाले कुछ सामान पारंपरिक रूप से शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाले माने जाते हैं। इन्हें लाने से घर का वातावरण शांत और पवित्र बना रहता है। नवरात्रि के 9 दिन में ये...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Navratri Shopping 2025: नवरात्रि से पहले और 9 दिन घर में लाए जाने वाले कुछ सामान पारंपरिक रूप से शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाले माने जाते हैं। इन्हें लाने से घर का वातावरण शांत और पवित्र बना रहता है। नवरात्रि के 9 दिन में ये सामान खरीदने से घर-परिवार की उन्नति होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। नवरात्रि में नया झाड़ू, नया लाल कपड़ा और शुद्ध घी लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त विस्तार से जानिए नवरात्रि के 9 दिनों में और उससे पहले क्या खरीदना चाहिए-

 Navratri shopping

Buy these items before Navratri नवरात्रि से पहले खरीदें ये सामान
कलश –
मिट्टी या तांबे का कलश लाकर उसमें जल, आम के पत्ते और नारियल रखकर स्थापना करना नवदुर्गा को निमंत्रण देने के समान माना जाता है।
नारियल– देवी को अर्पित करने के लिए श्रीफल लाएं। यह समृद्धि और पूर्णता का प्रतीक है।
लाल चुनरी– देवी दुर्गा को लाल चुनरी ओढ़े। इससे घर में मंगल ऊर्जा का समावेश होता है।
गेहूं या जौ– जवारे बोने के लिए इनसे उगने वाली हरी अंकुरित बालियां लाएं, ये घर में समृद्धि और उन्नति का संकेत देती हैं।
पूजा का सामान- पूजा व तिलक के लिए कुमकुम, हल्दी और चंदन का सामान लेकर आएं। इससे घर में शांति और आशीर्वाद का संचार होगा।
दीपक के लिए सामग्री- दिया, घी अथवा तेल के दीपक से नवरात्रि में अखंड ज्योति या नियमित दीप प्रज्वलन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
पान के पत्ते, सुपारी और लौंग-इलायची– नवरात्रि पूजा में इनका प्रयोग घर की सकारात्मकता और शुद्धि के लिए होता है।
फूल- फूल विशेषकर लाल-पीले गेंदा, गुलाब और कमल। देवी मां को प्रिय होते हैं, जिससे वातावरण को पवित्र बनाया जा सकता है।
घंटी या शंख – इनके नाद से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में दिव्यता आती है।
धूप या अगरबत्ती – घर की ऊर्जा को शुद्ध और सुगंधित बनाने के लिए धूप और अगरबत्ती का प्रयोग किया जाता है।

Navratri shopping
Buy these auspicious items during the 9 days of Navratri नवरात्रि के 9 दिन में खरीदें ये शुभ सामान
नवरात्रि का पहला दिन शैलपुत्री माता क्या लाएं: कलश स्थापना से घर में स्थिरता और ऊर्जा आती है। जौ बोने से समृद्धि का संकेत मिलता है। मिट्टी का कलश, जौ-गेहूं बोने के लिए मिट्टी, लाल चुनरी।

नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता क्या लाएं: यह साधना शक्ति और शांति प्रदान करती है। घी से दीपक जलाना शुभ है। मिश्री और शहद का मां ब्रह्मचारिणी को भोग लगा सकते हैं।

नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्रघंटा माता क्या लाएं: घंटी, शंख, अगरबत्ती और धूप। इनके नाद और सुगंध से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

नवरात्रि का चौथा दिन कूष्मांडा माता क्या लाएं: कद्दू यानी कूष्माण्ड और शुद्ध शहद। इन्हें मां कूष्मांडा को अर्पित करने से घर में स्वास्थ्य और ऊर्जा बनी रहती है।

नवरात्रि का पांचवां दिन स्कंदमाता क्या लाएं: माता को केले का भोग देने से संतान सुख और घर में आनंद की वृद्धि होती है। केले का फल, पीले फूल (गेंदा या गुलदाउदी)।

नवरात्रि का छठा दिन कात्यायनी माता क्या लाएं: शहद, लाल गुलाब या कमल का फूल छठे नवरात्र में घर लेकर आने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि माता क्या लाएं: गुड़ और तिल का तेल दीपक के लिए लेकर आने से भय और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं, साहस और आत्मविश्वास मिलता है।

नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी माता क्या लाएं: नारियल, चावल, दूध से बनी मिठाई अथवा खीर। इनसे माता को प्रसन्न करने पर घर में पवित्रता, शांति और ऐश्वर्य आता है।

नवरात्रि का नौवां दिन सिद्धिदात्री माता क्या लाएं: नवरात्रि के आखिरी दिन सुपारी, लौंग-इलायची और पान के पत्ते घर लेकर आएं। ये पूर्णता और सिद्धि का प्रतीक हैं, घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।

Navratri shopping

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!