Nepal PM on Lord Ram: ओली ने फिर दावा किया, भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 07:00 AM

nepal pm on lord ram

काठमांडू (यशोदा श्रीवास्तव) : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर से दावा किया है कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। इस तरह वह फिर से उस विवाद को हवा दे रहे हैं, जिसके लिए जुलाई 2020 में नेपाली विदेश मंत्रालय को स्पष्टीकरण जारी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

काठमांडू (यशोदा श्रीवास्तव) : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर से दावा किया है कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। इस तरह वह फिर से उस विवाद को हवा दे रहे हैं, जिसके लिए जुलाई 2020 में नेपाली विदेश मंत्रालय को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा था।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के केंद्रीय पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘नेपाल में पर्यटन: स्थिति, चुनौती और संभावनाएं’ विषयक संगोष्ठी में ओली ने जोर देकर कहा कि प्रभु राम का जन्म नेपाल में ही हुआ है। यह सच्चाई कहने में किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। नेपाल के चितवन जिले के माड़ी में ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ है। वह पवित्र स्थल ही राम की जन्मस्थली है। ओली ने कहा कि हम पर्यटन की बातें करते हैं, लेकिन राम नेपाल में जन्मे थे, यह बात कोई और कहे,यह कब तब चलेगा ? केवल कथाएं बना कर किसी और स्थान को जन्मभूमि बताना कहाँ तक उचित है? ओली का इशारा साफ तौर पर भारत की ओर था।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!