Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Dec, 2023 07:20 AM
जैसे की आप सब को पता ही है कि जल्द ही साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। नया साल हर व्यक्ति के अंदर एक उमंग और आशा लेकर आता है। हर व्यक्ति इस
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
New year rashifal prediction: जैसे की आप सब को पता ही है कि जल्द ही साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। नया साल हर व्यक्ति के अंदर एक उमंग और आशा लेकर आता है। हर व्यक्ति इस उम्मीद में होता है कि आने वाला साल बीते हुए साल से बेहतर रहे। बता दें कि आने वाले साल में गुरु, शुक्र और गुरु का गोचर होगा। इसके अलावा साल 2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा लेकिन शनि उदय होंगे। इसका असर बहुत ही राशियों को देखना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनका आने वाला 2024 बहुत ही बेहतर रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनके लिए आने वाला साल खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है।
Aries Horoscope मेष राशि
मेष राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जाएगी। नया मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आज का राशिफल 7 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
lucky things to see in morning: सुबह इन्हें देखकर घर से निकले, दिन बन जाएगा
New year predictions 2024: आने वाला नया साल इन राशियों के जीवन में लेकर आएगा एक बड़ा Surprise !
New Year: नए साल में बनना चाहते हैं धनवान, न करें यह Mistakes
December 2023 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल
आज का पंचांग- 7 दिसंबर , 2023
Tarot Card Rashifal (7th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Taurus Horoscope वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आने वाला साल बेहद ही खास रहने वाला है। परिवार के सहयोग से कोई नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद छुटकारा मिलने से राहत की सांस लेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को साल की शुरुआत में ही कुछ अनुभवी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता की तरफ से कोई महत्वपूर्ण तोहफा मिल सकता है। छात्रों के लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है।
Virgo Horoscope कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स कुछ नया काम सीखने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Sagittarius Horoscope धनु राशि
इस राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से कामों में अटके कामों में गति आएगी। पैसे से संबंधित किसी भी तरह का लेन-देन न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा साथ मिलेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।