Numerology Number 4: जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31 वाले कैसे होते हैं ? जानें करियर, पैसा, उपाय और कमजोरियां

Edited By Updated: 21 Jul, 2025 10:04 AM

Numerology Number 4: आज बात करेंगे मूलांक चार वाले लोगों की, यानी जिनका मूलांक चार है। तो अगर आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास होने जा रहा है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Numerology Number 4: आज बात करेंगे मूलांक चार वाले लोगों की, यानी जिनका मूलांक चार है। तो अगर आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास होने जा रहा है।फिल्म अभिनेत्री प्रीतिजेंटा को तो आप जानते ही होंगे। श्रीदेवी, उर्मिला मातकर, ऋषि कपूर, बराक ओबामा, किशोर कुमार, मेघन मार्कल, इन सभी लोगों का मूलांक चार है। अंक चार राहु का अंक है और राहु में शनिदेव जैसे कई गुण हैं। इस अंक वाले लोगों को अपने जीवन में अचानक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अप्रत्याशित तरीके से बड़ी सफलता भी मिलती है। ऐसे लोग कभी-कभी बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। राहु का अंक होने के कारण, अंक चार वाले लोगों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। जीवन में कई ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिनके लिए वे तैयार नहीं होते हैं। वे जीवन में अचानक बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं और अचानक सफलता के शिखर से नीचे भी गिर जाते हैं। उनका जीवन आश्चर्यों से भरा होता है। ये आश्चर्य अच्छे होते हैं और कभी-कभी बहुत बुरे अनुभव भी देते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को ही कोई नया काम शुरू करना चाहिए। रविवार और शनिवार उनके लिए शुभ दिन हैं। अंक चार वाले लोगों के लिए अंक 1, 2, 4, 7, 8 वाले लोग अच्छे परिणाम देते हैं और अच्छे मित्र साबित होते हैं। जबकि, अंक तीन और नौ वाले लोगों के साथ उनकी समझ नहीं बनती है। 

मूलांक पांच और छह वाले लोगों के साथ इनका रिश्ता तटस्थ रहता है। ये लोग दूसरों से थोड़ा अलग सोचते हैं इसलिए जीवन में कई बार लोग इनके बारे में गलत धारणा भी बना लेते हैं या इनकी सोच को गलत समझा जाता है। इन्हें दिखावे की आदत होती है और दिखावे के लिए ये खूब खर्च करते हैं। इस कारण ये बड़ी पूंजी जमा नहीं कर पाते। राहु के प्रभाव के कारण इन्हें जल्दी गुस्सा आता है और कई बार गुस्से में अति प्रतिक्रिया करके ये अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। राहु में कुछ अच्छे गुण भी हैं इसलिए ये समाज सुधार के कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही गुप्त होता है और ये अपने विचारों को अपने साथी से भी साझा नहीं करते। राहु के प्रभाव के कारण ये अक्सर निर्णय लेने में असमंजस में रहते हैं और इनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत कम होती है, जिसके कारण इन्हें अक्सर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे जातक अक्सर अपनी आजीविका के लिए एक से अधिक काम करते नजर आते हैं। इन्हें बुढ़ापे में भी धन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। पारिवारिक स्तर पर देखा जाए तो इन्हें पैतृक संपत्ति नहीं मिलती और न ही इन्हें अपने भाइयों और बच्चों से सहयोग मिलता है। मूलांक चार वाले जातकों को जीवन में कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए क्योंकि इन्हें बहुत खर्च करने की आदत होती है। इसलिए इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि ये अपने भविष्य के लिए कुछ पैसे बचा सकें। इन्हें दूसरों की आलोचना करने की बजाय उनके अनुभव से कुछ सीखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा इन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए ताकि घर का माहौल तनावपूर्ण न हो। यात्रा करते समय इन्हें किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए और अपने रक्तचाप का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रक्तचाप के अलावा इन्हें अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। 

इन्हें सींग वाले जानवरों के पास नहीं जाना चाहिए क्योंकि ऐसे जानवरों से इन्हें हमेशा खतरा बना रहता है। इनके लिए धातु, नीला, खाकी, भूरा और दो व तीन रंगों के कपड़े बहुत शुभ होते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने मूलांक चार वालों के लिए अच्छे नहीं होते हैं और इन्हें इन महीनों में कोई भी काम शुरू करने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को इन महीनों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इनके लिए जीवन के 4, 13, 22, 31, 40, 58, 67 और 76 वर्ष शुभ होते हैं। इसके अलावा एक और दो, सात, एक दो, दो और सात भी इनके लिए शुभ होते हैं। तंबाकू से जुड़े कामों के अलावा ऐसे लोगों को अकाउंट्स या कमीशन से जुड़े कामों में विशेष लाभ मिलता है। ट्रांसपोर्ट के कारोबार में भी ऐसे लोगों को सफलता मिलती है। आप अच्छा फायदा उठा सकते हैं। सेल्स से जुड़े काम, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा से जुड़े कामों में ऐसे लोगों को काफी फायदा मिलता है। ऐसे लोगों को नीलम या गोमेद धारण करना चाहिए। जीवन में अगर कठिन समय आए तो ॐ रां राहवे नमः का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा ये लोग राहु से संबंधित दान कर सकते हैं। राहु से संबंधित दान में आप किसी कुष्ठ आश्रम में जाकर वहां सेवा कर सकते हैं। काले या सफेद चेक वाले कंबल दान कर सकते हैं। मूली का दान कर सकते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!