October Grah Gochar 2025: ग्रहों का गोचर अक्टूबर में बदलेगा इन राशियों को भाग्य, मंगल से सूर्य तक सभी करेंगे दिशा परिवर्तन

Edited By Updated: 28 Sep, 2025 02:00 PM

october grah gochar 2025

October Grah Gochar 2025: अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी विशेष रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। इन ग्रहों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर विभिन्न क्षेत्रों-  जैसे करियर, धन, स्वास्थ्य और...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October Grah Gochar 2025: अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी विशेष रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। इन ग्रहों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर विभिन्न क्षेत्रों-  जैसे करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में दिखाई देगा। कुछ ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ अन्य में जाकर नई परिस्थितियां बनाएंगे। आइए जानते हैं इस महीने के महत्वपूर्ण ग्रह गोचर और उनसे जुड़ी संभावित ज्योतिषीय प्रभावों के बारे में:

2 अक्तूबर – बुध का उदय कन्या राशि में
अक्तूबर की शुरुआत बुध के उदय से होगी। 2 तारीख की शाम 5:25 बजे बुध ग्रह कन्या राशि में उदित होंगे। चूंकि कन्या राशि खुद बुध की अपनी राशि है, इसलिए यह समय बुद्धिमत्ता, तर्क और संवाद क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। खासकर शिक्षा, व्यवसाय और विश्लेषण से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नई शुरुआतों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

PunjabKesari  October Grah Gochar 2025

3 अक्तूबर – बुध का तुला में प्रवेश
उदय के ठीक अगले दिन, 3 अक्तूबर को बुध तुला राशि में सुबह 3:36 बजे प्रवेश करेगा। तुला का स्वामी शुक्र है, जो सौंदर्य और संतुलन का प्रतीक है। इस गोचर से रिश्तों में तालमेल बढ़ सकता है, और कला, मीडिया या संवाद से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है।

9 अक्तूबर – शुक्र का कन्या राशि में गोचर
9 अक्तूबर को सुबह 10:38 बजे शुक्र कन्या राशि में पहुंचेंगे। इस राशि में शुक्र नीच का होता है, जिससे प्रेम और वैवाहिक जीवन में थोड़ी कठिनाइयाँ आ सकती हैं। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही, खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए पैसों का प्रबंधन सोच-समझकर करना लाभकारी रहेगा।

17 अक्तूबर – सूर्य का तुला राशि में गोचर
17 तारीख को दोपहर 1:36 बजे सूर्य तुला में प्रवेश करेगा। यह सूर्य की नीच राशि है, जिससे आत्मविश्वास में गिरावट या अहंकारजनित टकराव की स्थितियाँ बन सकती हैं। इस समय संयम और व्यावहारिकता से काम लेना जरूरी होगा, खासकर नौकरीपेशा लोगों को अपने उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए।

PunjabKesari  October Grah Gochar 2025

19 अक्तूबर – बृहस्पति का कर्क में आगमन
19 अक्टूबर को दोपहर 12:57 बजे बृहस्पति (गुरु) कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जो उनकी उच्च राशि मानी जाती है। यह समय शिक्षा, संतान, भाग्य और धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

24 अक्तूबर – बुध का वृश्चिक में प्रवेश
24 अक्तूबर की दोपहर 12:25 बजे बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान विचारों में गहराई और संवाद में रहस्यात्मकता देखी जा सकती है। शोध, गुप्त ज्ञान और मनोविज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है।

27 अक्तूबर – मंगल का वृश्चिक में गोचर
27 तारीख को दोपहर 2:43 बजे मंगल अपनी खुद की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा और 7 दिसंबर तक वहीं रहेगा। यह स्थिति ऊर्जा, साहस और आत्मबल को बढ़ाने वाली होती है। हालांकि, गुस्से और जल्दबाज़ी से बचना आवश्यक होगा, नहीं तो टकराव की संभावना बन सकती है।

PunjabKesari  October Grah Gochar 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!