2021 में 7 राशियों को मालामाल करेंगे शनि !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Dec, 2020 07:03 AM

predictions about shani

ज्योतिष और नवग्रहों में शनि को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani in 2021: ज्योतिष और नवग्रहों में शनि को एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

PunjabKesari Shani
Predictions about Shani In 2021: शनि ग्रह वायु तत्व और पश्चिम दिशा के स्वामी हैं। शनि बहुत धीरे-धीरे चलने वाले ग्रह हैं तभी तो इन्हें शनै: शनै: कहा गया है। शनि का गोचर, शनि की साढ़ेसाती और शनि की महादशा से जीवन में बड़े-बड़े परिवर्तन होते हैं । शनि एक राशि में अढ़ाई साल तक रहते हैं। अभी शनि मकर राशि में हैं और वर्ष 2021 में भी मकर राशि में ही रहने वाले हैं।

Effects of shani in 2021: शनि भले ही 2021 में अपनी राशि नहीं बदलेंगे लेकिन अपना नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे और अपने नक्षत्र परिवर्तन के आधार पर विभिन्न राशियों को अच्छे और बुरे फल प्रदान करेंगे। साल की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होंगे, जिसका स्वामी सूर्य ग्रह को कहा जाता है और 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद शनि देव का उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्रों में गोचर होगा ।

PunjabKesari Shani
Shani 2021 Effect On All Zodiac Signs: 2021 में किन राशियों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे और किन राशियों को शनि से संभल कर रहना होगा, आईए जानें
 
Shani Rashifal 2021: 7 राशियों- कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु , मकर और मीन राशि वालों के लिए शनि देव खुशियों की सौगातें देंगे। मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को खास तौर पर संभलकर रहना होगा। मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन पिता जी को कुछ शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। पिता से संबंधों और सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ राशि वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके चलते आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपके भाई-बहनों के लिए समय अच्छा नहीं है और उन्हें कुछ समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि वालों की जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। कुछ कामों में असफलता भी मिल सकती है, जिस वजह से मानसिक तनाव भी होगा। अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखें क्योंकि इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। आर्थिक मामलों में में भी आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

कर्क राशि वालों को भी मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शनि के प्रवेश से आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, साथ ही दाम्पत्य जीवन में भी थोड़ा तनाव होने की आशंका हो सकती है। हालांकि कारोबार से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहतर रहने की उम्मीद है। व्यापार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर बहुत-बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस साल आपको अपने विरोधियों पर दबाव बनाने में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। पार्टनर से किसी बात पर तकरार हो सकती है। इस साल आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, विदेश यात्रा के लिए प्रबल योग बन सकते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। आपके संतान के विदेश जाने के योग प्रबल होंगे।  प्यार के मामले में ये गोचर अच्छा है और कुछ लोगों का प्रेम विवाह भी हो सकता है। श्रवण नक्षत्र में शनि के संचरण से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे।

तुला राशि वालों को शनि देव के इस गोचर से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गोचर काल में ही खरीदना आपके लिए शुभ होगा।  आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा लेकिन गोचर काल के दौरान माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि वालों को शनि गोचर से काफी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी सफलता मिलेगी, जिससे आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। अचानक से धन लाभ होने के भी आसार हैं। इस दौरान भाई-बहनों के विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं। गोचर काल के दौरान आपका भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। अगर लम्बे समय से कोई काम अटका है तो वो भी इस समय पूरा हो सकता है।

धनु राशि वालों के लिए भी शनि गोचर बहुत शुभ व सकारात्मक फल देने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। श्रवण नक्षत्र में शनि के आने से आपके जीवन में अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपको कोई पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

मकर राशि वालों के लिए शनि के इस गोचर से  पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान आपको कहीं से अचानक ही धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। मकर जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने के आसार हैं लेकिन आपको आपके ससुराल पक्ष की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर खास अच्छा रहने वाला नहीं है।  दांपत्य जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा सेहत के लिहाज से भी आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है लेकिन व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि वाले भाग्यशाली रहने वाले हैं क्योंकि शनि के इस गोचर का मीन जातकों को काफी सकारात्मक प्रभाव मिलने के आसार हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वालों के लिए भी ये समय बेहतरीन है। इस समय के दौरान अपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Shani

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!