Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Oct, 2025 06:00 AM

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके सत्संग और उपदेशों को सुनने और दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सोशल मीडिया पर भी...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके सत्संग और उपदेशों को सुनने और दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सोशल मीडिया पर भी महाराज जी के लाखों अनुयायी हैं। राजनीति, फिल्म और खेल जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी उनसे भेंट कर चुकी हैं, जिनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रेसलर द ग्रेट खली, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, और विभिन्न राज्यों के मंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री शामिल हैं।
हाल ही में महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में एक भक्त महाराज जी से प्रश्न करता है:
क्या मनुष्य की अकाल मृत्यु हो सकती है ? और अगर हां, तो उसके क्या कारण हो सकते हैं ?
इस पर प्रेमानंद महाराज उत्तर देते हैं कि सामान्यतः जन्म और मृत्यु का समय पूर्वनिर्धारित होता है। फिर भी यदि कोई व्यक्ति जीवन में कोई गंभीर पाप करता है, तो उसकी आयु में कटौती हो सकती है और अकाल मृत्यु का योग बन सकता है। वे बताते हैं कि ऐसे पाप आयु को क्षीण कर देते हैं और व्यक्ति असमय मृत्यु को प्राप्त हो सकता है। इससे बचने के लिए उन्होंने एक सरल और प्रभावी उपाय बताया।

रोज करें चरणामृत का सेवन
महाराज जी ने एक पवित्र श्लोक के माध्यम से बताया:
अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्, विष्णोः पादोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।
इसका अर्थ है कि भगवान विष्णु का चरणामृत पीने से न केवल अकाल मृत्यु टलती है, बल्कि जीवन में रोगों का प्रभाव भी क्षीण हो जाता है। रोग हो सकते हैं, लेकिन वे व्यक्ति को कष्ट नहीं दे सकते। चरणामृत का नियमित सेवन करने वाले भक्तों को आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी संभव होती है।
