Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Feb, 2026 04:26 PM

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं, तो जातक के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में बड़ा बदलाव आता है।
Mangal Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी स्थिति बदलते हैं, तो जातक के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में बड़ा बदलाव आता है। साल 2026 में होली के पावन पर्व पर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन एक राजयोग जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 5 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह बदलाव किसी वरदान से कम नहीं होगा। तो आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से जबरदस्त लाभ होने वाला है।
मेष राशि (Aries)
नक्षत्र परिवर्तन के साथ मेष राशि के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि कोई कानूनी मामला अटका हुआ है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहने वाला है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं।
सिंह राशि (Leo)
मंगल का यह गोचर आपके मान-सम्मान में चार चांद लगाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
होली के बाद वृश्चिक राशि वालों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। जो जातक रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद के काम से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक खुशियां और करियर में स्थिरता लेकर आएगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ